Indore: एक सितंबर से सभी इंटर स्टेट बसें नायता मुंडला से ही चलेगी
शहर के यातायात को लेकर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया हैै। छह माह पहले इंदौर विकास प्राधिकरण बस स्टेशन तैयार कर चुका है, लेकिन उसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। पिछले सप्ताह प्रशासन ने इंदौर की छह ट्रेवल एजेंसियों को सील किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 करोड़ की लागत से तैयार नायता मुंडल बस स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन वहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो रहा है। अब प्रशासन 1 सितंबर से सभी इंटर स्टेट बसों का संचालन नए बस स्टेशन से होगा।
एआईसीटीएसएल की बसें भी वहां से चलेगी। इन बसों के कारण भी शहर में काफी ट्रैफिक जाम होता था,क्योकि इन बसों का संचालन मनोरमागंज क्षेत्र सेे होता हैै।
शहर के यातायात को लेकर आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया हैै। छह माह पहले इंदौर विकास प्राधिकरण बस स्टेशन तैयार कर चुका है, लेकिन उसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। पिछले सप्ताह प्रशासन ने इंदौर की छह ट्रेवल एजेंसियों को सील किया और बसों का संंचालन नए स्टेेशन से करने को कहा है।
पाटनीपुरा रोटरी भी हटेगी
बैैठक में प्रमुख मार्गों के यातायात को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री हाउस के पास का लेफ्ट टर्न चौड़ा किया जाएगा। पहले भी इस टर्न को चौड़ा करने के लिए भूस्वामी से जमीन ली गई हैै।
इसके अलावा पाटनीपुरा और बिचौली रोड पर बनी रोटरी को भी हटाया जाएगा। इन रोटरियों के कारण यातायात बाधित होता हैै। पिपलियाहाना लेफ्ट टर्न दो माह में चौड़ा हो जाएगा। बैठक में मधुमिलन चौराहे की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
