फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fraud was being done in Index Medical College with the help of AI, attendance of professors was shown

Indore: इंडेक्स मेडिकल काॅलेज में एआई की मदद से हो रहा था फर्जीवाड़ा, प्राध्यापकों की उपस्थिति दिखाई

Sun, 06 Jul 2025 05:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

र्जी मान्यता वाले इस रैकेट में मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। वे पहले ही संचालकों को बता देते थे कि कब दौरा होगा और कौन कौन आएगा। उससे पहले मेडिकल काॅलेज के संचालक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाते थे।

विज्ञापन
Indore: Fraud was being done in Index Medical College with the help of AI, attendance of professors was shown
सुरेश भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल काॅलेज की फर्जी मान्यता घोटाले के तार इंदौर से भी जुड़े है। इंदौर के इंडेक्स मेडिकल काॅलेज के संचालक सुरेश भदौरिया भी इस रैकेट का हिस्सा है। भदौरिया के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डीपी सिंह भी इस घोटाले में आरोपी बने है। भदौरिया के मेडिकल काॅलेज में भी धांधलियां खूब हो रही थी।

विज्ञापन

 

मान्यता रिन्यू करने के लिए जो दल आता था। उससे पहले ही भदौरिया खानापूर्ति कर लेता था। एआई की मदद से कक्षाएं लेने वाले प्राध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दिखाई जाती थी,जबकि तय नियमों के हिसाब से काॅलेज में स्टाॅफ ही नहीं है। कई दिनों तक कक्षाएं ही नहीं लगती थी। 

विज्ञापन

 

फर्जी मान्यता वाले इस रैकेट में मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी। वे पहले ही संचालकों को बता देते थे कि कब दौरा होगा और कौन कौन आएगा। उससे पहले मेडिकल काॅलेज के संचालक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा दौरा करने वाली टीम को भी यह रैकेट साध लेता था। सुरेश भदौरिया सीबीआई की नजर में फरार है, लेकिन वह शहर में ही है। शनिवार को वह एलआईजी क्षेत्र के मंदिर में पूजा अर्चना करते नजर आया था। सीबीआई ने इस मामले में 35 लोगों को आरोपी बनाया है। छत्तीसगढ़ से कुछ गिरफ्तारियां भी सीबीआई ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed