फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four firms belonging to the family of dismissed muster worker Aslam also found, suspected to be linked

Indore: बर्खास्त मस्टरकर्मी असलम के परिवार की चार फर्म भी मिली, ड्रेनेज घोटाले से तार जुड़े होने की शंका

Wed, 15 May 2024 07:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 May 2024 07:35 PM IST
सार

बर्खास्त मस्टरकर्मी असलम ने यह चार फर्म अपनी मां, भाई और रिश्तेदारों के नाम पर बना रखी है। पांच फर्मों की जांच के क्रिस्टल फर्म में असलम का कनेक्शन पता चला। दअसल क्रिस्ट्रल फर्म का कर्ताधर्ता जाहिद खान असलम का रिश्तेदार हैै।

विज्ञापन
Indore: Four firms belonging to the family of dismissed muster worker Aslam also found, suspected to be linked
इंदौर नगर निगम में घोटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रेनेज घोटाले के मास्टरमाइंड अभय राठौर के अलावा नगर निगम के दूसरे भ्रष्ट अफसरों ने भी अपने परिवार के नाम की फर्में बना रखी है। अब अफसर यह पता लगा रहेे है कि असलम ने भी इन फर्मों के जरिए नगर निगम मेें कोई घोटाला तो नहीं किया है और ड्रेनेज घोटाले से इन फर्मों के तार तो नहीं जुड़े हैै।

विज्ञापन

जांच में डायमंड, कास्मो, मेट्रो व एवन फर्म का पता चला है।जब पुलिस ने पांच फर्मों की जांच शुरू की थी तो चार नई फर्मों के कर्ताधर्ता भी गायब हो गए थे। पुलिस ने इन फर्मों की जानकारी भी नगर निगम से मांगी है।

विज्ञापन


बर्खास्त मस्टरकर्मी असलम ने यह चार फर्म अपनी मां, भाई और रिश्तेदारों के नाम पर बना रखी है। पांच फर्मों की जांच के क्रिस्टल फर्म में असलम का कनेक्शन पता चला। दअसल क्रिस्ट्रल फर्म का कर्ताधर्ता जाहिद खान असलम का रिश्तेदार हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 करोड़ की संपत्ति मिली थी छापे में

असलम के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने वर्ष 2018 में छापा मारा था। तब उसके यहां 25 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली थी। असलम अफसरों की सांठ-गांठ से बड़ी बिल्डिंगों के नक्शे मंजूर कराता था। उसका नाम भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा से भी जुड़ा था। तत्कालीन निगमायुक्त ने छापे के बाद उसे निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड में अटैच कर दिया था, लेकिन फिर भी गलत नक्शे, काॅलोनी सेल के काम कराने मेें सक्रिय था।



इसके बाद तत्कालीन संभागायुक्त पवन शर्मा ने उसे बर्खास्त कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि फर्जी बिल गिरोह से भी असलम जुड़ा है। अब उससे जुड़ी फर्मों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed