फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four and a half lakhs cheated from three brothers in the name of marriage, brides ran away with money and jewelry after engagement

Indore: तीन लुटेरी दुल्हनों का कारनामा, शादी के नाम पर साढ़े चार लाख लिए और सगाई के बाद भागीं

Fri, 15 Jul 2022 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

घटना इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम पंचोला की है। यहां शादी के नाम पर एक किसान के दो बेटों और उनके साढ़ू के बेटे की शादी के नाम पर ठगी हुई है। दुल्हनें और शादी कराने वाला दलाल रुपये और जेवर लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Indore: Four and a half lakhs cheated from three brothers in the name of marriage, brides ran away with money and jewelry after engagement
लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भी लुटेरी दुल्हनें पहुंच गई हैं। तीन दुल्हनों और दलाल ने किसान परिवार को साढ़े चार लाख की चपत लगा दी है। सगाई की रस्में निभाने के बाद सभी रुपये-जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम पंचोला की है। किसान जगदीश कुंवर सुनेर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे लखन और प्रहलाद हैं, जिनकी शादी को लेकर वे काफी समय से परेशान थे। गणेश नामक एक व्यक्ति इसी का फायदा उठाकर उनसे मिलने पहुंचा। उसने बताया कि बाणगंगा के दीपमाला ढाबे के पीछे एक गरीब परिवार की दो बेटियां मधु और तनु हैं, जिनकी शादी आपके बेटों से की जा सकती है। जगदीश भरोसे में आ गए। इसी बीच जगदीश के साढ़ू भाई का बेटा जितेंद्र के लिए भी गणेश ने लड़की बता दी। तीनों की शादी के बदले उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। गणेश ने महेश और सुंदरबाई को लड़कियों का रिश्तेदार बताया था। 
विज्ञापन


पीड़ित किसान जगदीश ने बताया कि लखन की शादी मधु के साथ, प्रहलाद की तनु और जितेंद्र की शादी रेखा के साथ तय हुई। तीनों रिश्ते के बदले डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए थे।  7-8 जनवरी को शादी की तारीख भी तय थी। 13 दिसंबर को सगाई की गई। यहीं से तीनों लड़कियां गायब हो गईं। मधु और तनु को शादी के पहले कुछ रकम भी दी थी। किसान परिवार ने उन्हें तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। मंगेतरों के रिश्तेदार बने महेश, सुंदरबाई और गणेश को भी किसान परिवार ने तलाशा, लेकिन वे भी नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह महीने बदनामी के डर से अकेले ही उनकी तलाश करते रहे। थक हारकर किसान और उसके बेटों ने गुरुवार को पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सांवेर पुलिस ने गणेश, महेश और सुंदर बाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।  मामले में जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed