फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former State President of Traders Congress alleged that Patwari is weakening the Congress.

Indore: व्यापारिक कांग्रेस प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया आरोप-पटवारी कांग्रेेस को कमजोर कर रहे है

Mon, 15 Jul 2024 08:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Jul 2024 08:40 PM IST
सार

चौरडि़या ने पटवारी पर भाजपा के साथ नूरा कुश्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर कांग्रेस टक्कर दे सकती थी, वहां जानबूझ कर टिकट देरी से तय किए गए। 
 

विज्ञापन
Indore: Former State President of Traders Congress alleged that Patwari is weakening the Congress.
व्यपारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय चौरडि़या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ व्यापारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय चौरडि़या ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने कहा कि दोनो हरल्ले नेता है और उन्हें प्रदेश में कांग्रेस की कमान सौंपी गई हैै।

विज्ञापन


वे कांग्रेस को मजबूत करने के बजाए कमजोर कर रहे है। चौरडि़या ने कहा कि पटवारी इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नेतागणों के साथ मिलकर जमीनों के धंधे करते है और उनके भाजपा नेतागणों से भी व्यापारिक रिश्ते है।
विज्ञापन

 

चौरडि़या ने पटवारी पर भाजपा के साथ नूरा कुश्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर कांग्रेस टक्कर दे सकती थी, वहां जानबूझ कर टिकट देरी से तय किए गए। पार्टी से चुनाव के लिए उम्मीदवारों को फंड जारी हुआ था।उसे भी देरी से दिया और कटौती भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के भाजपा में जाने की जानकारी भी पटवारी को पहले से थी। उन्होंने इंदौर में कांग्रेस के डमी उम्मीदवार को फार्म भरने से भी रोका था। अभी भी पटवारी अक्षय से बात करते है। उन्होंने आलाकमान से पटवारी और जितेंद्र सिंह को हटाने की मांग की।

नहीं मिलते पार्टी कार्यालय में

चौरडि़या ने कहा कि जो नेता उन्हें पार्टी की जमीनी हकीकत बताने की कोशिश करते है, उनके नंबर पटवारी ने ब्लैक लिस्टेड कर रखे है। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नहीं बैैठते। चौरडि़या ने कहा कि पेपर लीक कांड में हमने भूख हड़ताल की अनुमति मांगी थी,लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ड्रेेनेज लाइन घोटाले को लेकर भी कांग्रेस ने कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed