फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former MLA made objectionable remarks about minister and mayor, BJP protested

Indore: पूर्व विधायक ने मंत्री और महापौर को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Mar 2025 07:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Mar 2025 07:39 PM IST
सार

 शनिवार को कांग्रेसजनों ने धरना दिया। जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। जब पूर्व विधायक अश्विन जोशी बोलने खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने एक पढ़ा-लिखा महापौर चुना, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
Indore: Former MLA made objectionable remarks about minister and mayor, BJP protested
कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कैबिनेट मंत्री प्रलहाद पटेल के भिखारी वाले बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी ने आपत्तिजनक बात कह दी। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मेयर की तुलना जानवरों से कर दी।

विज्ञापन

 

इसके बाद भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता शाम को जोशी का पुतला पागल खाने ले गए और वहां पुतले को यह कहकर जमा करा दिया कि जोशी का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें इलाज की जरुरत है।

विज्ञापन

 

कलेक्टर कार्यालय के बाहर शनिवार को कांग्रेसजनों ने धरना दिया। जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए। जब पूर्व विधायक अश्विन जोशी बोलने खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने एक पढ़ा-लिखा महापौर चुना, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अब जनता पढ़े-लिखे लोगों को वोट नहीं देंगी। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके बयान से कांग्रेस के ही कुछ नेतागणों ने इतेफाक नहीं रखा, लेकिन यह भी कहा कि शहर में विकास के काम नहीं हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपाई ले गए पुतले को पागलखाने

उनके बयान को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि अश्विन जोशी को कांग्रेस टिकट नहीं देती है। उनका दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। उन्हें मानसिक इलाज की जरुरत हैै। भाजपा के कार्यकर्ताअेां ने उनके पुतले को भी सांकेतिक रुप से बाणगंगा मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed