फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan said that the ideology of Congress and Communist is foreign.

Indore: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट की विचारधारा विदेश की

Thu, 05 Sep 2024 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर भाजपा ने आठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हैै। इस काम मेें कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटे। कोरोना महामारी के कारण पहले यह अभियान रोका गया था। अब फिर से यह शुरू हो गया हैै।

विज्ञापन
Indore: Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan said that the ideology of Congress and Communist is foreign.
इंदौर में सदस्यता अभियान शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें भाजपा ने सदस्यता अभियान की गुरुवार से शुरुआत की। भाजपा इंदौर मेें आठ लाख नए सदस्य बनाएगी। इस मौके पर आयोजित समारोह मेें पूूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि वर्ष 1984 में जब भाजपा के पास दो सीटें थी, तो हमारा मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन विचारधार, कार्यकर्ता की मेहनत और संघर्ष के कारण तीसरी बार हम सत्ता मेें है।

विज्ञापन



कांग्रेस और कम्युनिस्ट की विचारधारा विदेशी थी। धीरे-धीरे भाजपा मजबूत विपक्ष के रुप में उभरी और फिर सत्ता में आई,क्योकि भाजपा की विचारधारा भारतीय मिट्टी की उपज है। ताई ने कहा कि नए सदस्य बनाना,यानि पार्टी का विस्तार करना। इस काम भी कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ करे।
विज्ञापन

 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर भाजपा ने आठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हैै। इस काम मेें कार्यकर्ता प्रण-प्राण से जुटे। कोरोना महामारी के कारण पहले यह अभियान रोका गया था। अब फिर से यह शुरू हो गया हैै। पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि भाजपा अाज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को वरिष्ठों ने अपने संघर्ष से सींचा है। समारोह में अन्य नेताअेां ने भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed