फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former director of Indore airport Chansoria dies in hoarding accident in Mumbai.

Indore: मुंबई के होर्डिंग हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर चंसोरिया की मौत

Thu, 16 May 2024 09:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 May 2024 09:35 AM IST
सार

चंसोरिया ने तीन साल तक इंदौर एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वे अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने थे। इस साल 28 मार्च को रिटायर हो गए थे और जबलपुर में ही रहने लगे थे, लेकिन इंदौर में उनका आना जाना लगातार लगा रहता था।

विज्ञापन
Indore: Former director of Indore airport Chansoria dies in hoarding accident in Mumbai.
होर्डिंंग हादसे मे मृत इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर चंसोरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 मई को मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर रहे मनोज चंसोरिया की भी निधन मौत हो गई। वे अपनी पत्नी अनिता के वीजा की औपचारिकताएं करवाने के लिए वे अपनी कार से मुबंई गए थे। वहां से वे इंदौर होते हुए जबलपुर जाने वाले थे और उनकी कार होर्डिंग की चपेट में अा गई। मंगलवार रात को उनके मोबाइल पर आ रहे काॅल को एनडीआरएफ की टीम ने रिसीव किया तो उनकी मौत का पता दोस्तों को चला।

विज्ञापन

चंसोरिया ने तीन साल तक इंदौर एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वे अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने थे। इस साल 28 मार्च को रिटायर हो गए थे और जबलपुर में ही रहने लगे थे, लेकिन इंदौर में उनका आना जाना लगातार लगा रहता था।

विज्ञापन

मुंबई से भी वे इंदौर होकर जबलपुर जाने वाले थे और उन्होंने इंदौर के मित्रों को इसकी जानकारी दी थी, जब वे नहीं आए तो दोस्त उन्हें काॅल लगा रहे थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा था। चंसोरिया का बेटा यश यूएएस में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह बाद वे वहां जाने वाले थे और वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने कार से ही मुंबई गए थे। वे लौट रहे थे और उनकी कार कर होर्डिंग गिर पड़ा। मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के दोस्तों से भी मुलाकात की थी। इंदौर नहीं आने पर दोस्त लगातार उन्हें काॅल लगा रहे थे। बुधवार रात उन्हें उनके हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed