फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: For the first time, the metro train reached the populated area of Indore, a trial run of 13 kilomete

Indore: पहली बार इंदौर के आबादी क्षेत्र तक आई मेट्रो ट्रेन, 13 किलोमीटर का ट्रायल रन

Fri, 26 Sep 2025 06:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

अफसरों का फोकस अब मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर हिस्से में ट्रायल रन का है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक जब मेट्रो ट्रेन चलेगी तो नियमित यात्री मिल सकेंगे। दो बड़े शैक्षणिक संस्थानों के अलावा टीसीएस और इंफोसिस के कैपस भी सुपर काॅरिडोर पर है।

विज्ञापन
Indore: For the first time, the metro train reached the populated area of Indore, a trial run of 13 kilomete
बसाहट वाले हिस्से में चली मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुक्रवार शाम को हुआ। पहली बार मेट्रो ट्रेन शहर के आबादी क्षेत्र हीरानगर तक पहुंची। उसकी स्पीड काफी कम थी। मेट्रो ट्रेन के इस ट्रायल रन को देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक गए। यह पहला मौका है जब गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से हीरानगर तक मेट्रो ट्रेन आई। कुल 13 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल रन हो चुका है। चार दिन पहले 11 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर के शक्ति स्थल: 244 साल पुराना है राजबाड़ा के समीप बना दुर्गा देवी मंदिर, महाराजा भी आते थे शीश नवाने

विज्ञापन

 

शुक्रवार शाम को जब हार्न बजाते हुए मेट्रो ट्रेन के चमचमाते कोच शहर की तरफ बढ़ रहे थे तो लोगों की निगाहें उस पर टिक गए। कुछ वाहन चालक तो वाहन रोक कर मेट्रो ट्रेन को देखने लगे। पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर ट्रेन का संचालन किया गया और यह देेखा गया कि हीरानगर तक मेट्रो ट्रेन के ट्रेक में कोई खामी तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का फोकस अब मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर हिस्से में ट्रायल रन का है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक जब मेट्रो ट्रेन चलेगी तो नियमित यात्री मिल सकेंगे। दो बड़े शैक्षणिक संस्थानों के अलावा टीसीएस और इंफोसिस के कैपस भी सुपर काॅरिडोर पर है। उनमें काम करने वाले कर्मचारी व विद्यार्थियों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। अभी सात किलोमीटर में ट्रेन का संचालन हो रहा, वहां कोई बसाहट नहीं है।


अगले साल तक मेट्रो ट्रेन रेडिसन चौराहे तक चलाई जाएगी। सिंहस्थ पहले तक बंगाली काॅलोनी तक मेट्रो का संचालन हो सकता है, हालांकि, मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन के काम शुरू नहीं हो पाया है। इस हिस्से में मेट्रो का अंडरग्राउंड ट्रेक बनाया जाना है। मेट्रो ट्रेन का ट्रेक एयरपोर्ट से गांधी नगर, सुपर काॅरिडोर, सुखलिया ग्राम, विजय नगर, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, नाथ मंदिर, नगर निगम, बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड होते हुए एयरपोर्ट तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई 31 किलोमीटर है। एयरपोर्ट वाले हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed