फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fog engulfs Indore, visibility drops to 200 metres, morning flights delayed

Indore: कोहरे के आगोश में इंदौर, दृश्यता 200 मीटर तक सिमट गई, सुबह की उड़ानें लेट

Sun, 25 Jan 2026 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Jan 2026 12:44 PM IST
सार

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर इंदौर में देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह तेज ठंड का पैगाम लेकर आई। न सूर्य देवता ने दर्शन दिए और न धूप खिली। शहर कोहरे के आगोश में समाया रहा।

विज्ञापन
Indore: Fog engulfs Indore, visibility drops to 200 metres, morning flights delayed
कोहरे की चादर में इंदौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर अब इंदौर के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया, जिससे जनजीवन और हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 5000 मीटर से घटकर महज 200 मीटर रह गई और पास की चीजें देखना भी मुश्किल हो गया। रविवार सुबह शहर का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया,जबकि रात का तापमान 13.2 डिग्री रहा। रात और सुबह के तापमान में 1.4  डिग्री का अंतर नजर आया।

विज्ञापन



इस खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण इंदौर के देवी अहिल्याबाई  विमानतल पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह के समय आने-जाने वाली 16 से ज्यादा उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी हवाओं की अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जो अपने साथ पहाड़ों की ठंडक लेकर आ रही हैं। इसी के चलते इंदौर के तापमान में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 20 दिन बाद गिरकर 21.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही हलचल के कारण ही इंदौर के मौसम में यह अचानक बदलाव आया है और आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रह सकता है और ठंड के तेवर और तीखे हो सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed