फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Flight from Bengaluru could not land in Indore due to bad weather, diverted to Ahmedabad

Indore: खराब मौसम के कारण इंदौर नहीं उतर सका बेंगलुरु से आया विमान, डायवर्ट कर अहमदाबाद भेजा

Mon, 27 Apr 2026 07:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 27 Apr 2026 07:37 PM IST
सार

रविवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के कारण इंदौर में विमान सेवा सामान्य से प्रभावित रही। बेंगलुरु से इंदौर आने वाली फ्लाइट को खराब मौसम के चलते सीधे लैंडिंग करने में मुश्किल आई और उसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। रात साढे आठ बजे विमान इंदौर पहुंचा। 

विज्ञापन
Indore: Flight from Bengaluru could not land in Indore due to bad weather, diverted to Ahmedabad
इंदौर विमानतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार शाम को चली तेज हवा और फिर हुई बारिश के कारण विमान सेवा प्रभावित हुई। जब शहर में ऐसा मौसम था, तब आकाश में बेंगलुरु से आने वाला विमान 20 मिनट तक चक्कर काटता रहा। खराब मौसम के कारण विमान इंदौर में लैंड नहीं कर पा रहा था।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ेंः Indore: इंदौर में बारिश ने दी गर्मी से हल्की राहत, रात का तापमान रहा कम, एक दिन पहले सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था
विज्ञापन


एटीसी ने विमान को आसमान में चक्कर काटने के निर्देश दिए, लेकिन फ्यूल कम होने के कारण विमान को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। बेंगलुरु से इंदौर आने वाले यात्री इस कारण परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट बेंगलुरु से इंदौर करीब पांच बजे रवाना हुई। विमान को तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। पायलट ने एक बार सामान्य लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण विमान फिर उड़ान भरकर आस-पास चक्कर काटने लगा। अन्य विमानों के लैंड होने का समय भी उसी दौरान था।

 

फ्यूल कम होने के कारण विमान 20 मिनट तक आसमान में ही चक्कर काट सका। इसके बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। अहमदाबाद में फ्यूल भरा गया। तब तक इंदौर का मौसम साफ होने के संकेत मिल चुके थे और इंदौर के आसपास में दूसरे विमानों का ट्रैफिक भी नहीं था।  इसके बाद विमान साढ़े सात बजे इंदौर के लिए उड़ान भरी और रात साढ़े आठ बजे इंदौर पहुंचा। इस देरी के कारण रात में बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी देर से उड़ान भर पाई, जिससे यात्री प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed