फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Five hundred tons more garbage coming out on Diwali, Corporation increased resources

Indore: दीपावली पर निकल रहा पांच सौ टन ज्यादा कचरा, निगम ने बढ़ाए संसाधन

Wed, 30 Oct 2024 02:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

बाजारों में हो रही खरीददारी और घरों में चल रही साफ सफाई के कारण कचरे की मात्रा बढ़ गई है। इसके लिए नगर निगम ने हर जोन पर एक डंपर और दस कर्मचारियों को तैनात किया है, जो गलियों से कचरा उठा रहे है।

विज्ञापन
Indore: Five hundred tons more garbage coming out on Diwali, Corporation increased resources
त्यौहार पर पुराने कपड़े भी खूब निकल रहे - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के सबसे साफ शहर इंदौर के नगर निगम को दीपावली त्यौहार के कारण सफाई व्यवस्था को बरकरार रखने का अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ रहा है। शहर में बीते पांच दिनों से पांच सौ टन अतिरिक्त कचरा निकल रहा है। इसे संग्रहित करने के लिए नगर निगम ने अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा कचरा शहर के प्रमुख बाजारों से  आ रहा है। दिनभर ग्राहकों की भीड़ और सड़कों पर अस्थाई रुप से सामान बेचने वालों के कारण कचरा ज्यादा निकल रहा है।

विज्ञापन

 

इंदौर में प्रतिदिन आठ सौ टन कचरा निकलता है। जो डोर टू डोर व्यवस्था के कारण सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचता है। दीपावली त्यौहार की वजह से फिलहाल 1300 टन कचरा निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाजारों में हो रही खरीददारी और घरों में चल रही साफ सफाई के कारण कचरे की मात्रा बढ़ गई है। इसके लिए नगर निगम ने हर जोन पर एक डंपर और दस कर्मचारियों को तैनात किया है, जो गलियों से कचरा उठा रहे है। व्यापारिक क्षेत्रों में वाहन शाम के बजाए रात में जा रहे है, ताकि अतिरिक्त कचरा भी वाहनों तक आ जाए।

 

दीपावली पर विशेष सफाई

इंदौर में सबसे ज्यादा कचरा वर्षभर में दीपावली के दूसरे दिन होता है। तब डेढ़ हजार टन कचरा निकलता है, ज्यादातर कागज का कचरा रहता है, उसका वजन ज्यादा नहीं रहता, लेकिन वह फैला हुआ दिखाई देता है। स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने बताया कि इंदौर में 31 अक्टूबर को ज्यादातर लोग दीपावली मना रहे है।

 

1 नवंबर को शहर की सफाई के लिए तड़के तीन बजे ही सफाई अमला सड़कों पर उतर जाएगा,ताकि लोग सुबह जागे तो उन्हें सड़कें व गलियां साफ दिखे। इसके लिए पूरी प्लानिंग हो चुकी है। पहले हमारा फोकस शहर के प्रमुख मार्गों पर रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed