फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire in the bakery street of Indore, fire brigade could not reach inside.

Indore: इंदौर की बेकरी वाली गली में आग, भीतर तक नहीं जा सकी दमकल

Tue, 16 Apr 2024 07:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Apr 2024 07:56 PM IST
सार

आग लगने के 20 मिनट के बाद फायर ब्रिेगेड की दमलक पहुंची। तब तक धुआं आसपास के मकानों में फैल गए था। संकरी गली होने के कारण दमकल भीतर नहीं जा पाई, लेकिन घटनास्थल की दूरी ज्यादा नहीं होने के कारण पाइप वहां तक आसानी से पहुंच गए।

विज्ञापन
Indore: Fire in the bakery street of Indore, fire brigade could not reach inside.
इंदौर की बस्ती में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की घनी बस्ती बेकरी वाली गली में मंगलवार शाम को आग लग गई। घनी बस्ती होने के कारण फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी भीतर तक पहुंचने में परेशानी हुई, हालांकि मार्ग पर दमकल खड़ी कर घटनास्थल तक पाइप पहुंचने से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। इससे आग विकराल रुप नहीं ले पाई।

विज्ञापन

बस्ती के एक मकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मकान के अगले हिस्से में किराने की दुकान भी संचालित होती थी। आग लगने के बाद परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल गए। बस्तीवालों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धुआं ज्यादा होने के कारण भीतरी हिस्से तक लोग नहीं पहुंच पा रहे थे।

विज्ञापन

आग लगने के 20 मिनट के बाद फायर ब्रिेगेड की दमलक पहुंची। तब तक धुआं आसपास के मकानों में फैल गए था। संकरी गली होने के कारण दमकल भीतर नहीं जा पाई, लेकिन घटनास्थल की दूरी ज्यादा नहीं होने के कारण पाइप वहां तक आसानी से पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 आधे घंटे के भीतर फायरब्रिगेड के आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।इससे आसपास के मकान आग की चपेट में आने से बच गए।  आग के कारण गृहस्थी का सामान और किराने की दुकान का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed