फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Fire broke out in a shop in Indore's cloth market, fire brigade could enter the narrow street with gre

Indore: इंदौर के क्लाथ मार्केट की दुकान में लगी आग, संकरी गली में दमकल बड़ी मुश्किल से जा पाई

Sat, 05 Oct 2024 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में शनिवार सुबह लोगों ने धुआं उठते देखा। दुकान पंकज सोमानी की है। धुआं दुकान की तीसरी और चौथी मंजिल से उठ रहा था। कुछ देर बाद आग की लपटें दिखाई देने लगी। आग देख गली में अफरा-तफरी मच गई,क्योकि आसपास दूसरी दुकानें भी थी। 

विज्ञापन
Indore: Fire broke out in a shop in Indore's cloth market, fire brigade could enter the narrow street with gre
इंदौर के क्लाॅथ मार्केट में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के क्लाॅथ मार्केट की तीसरी मंजिल एक दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंचने में फायर ब्रिगेड की दमकल को पहुंचने में मुश्किल आई,क्योकि गलियां काफी संकरी थी। आग सुबह उस वक्त लगी, जब ज्यादातर दुकानें बंद रहती है और सड़कों पर वाहन नहीं खड़े रहते।

विज्ञापन


यदि दिन में लगती तो फायर ब्रिगेड को जाने में और ज्यादा समय लगता। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर इसे फैलने से रोका, नहीं तो आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थी।

विज्ञापन

 

क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में शनिवार सुबह लोगों ने धुआं उठते देखा। दुकान पंकज सोमानी की है। धुआं दुकान की तीसरी और चौथी मंजिल से उठ रहा था। कुछ देर बाद आग की लपटें दिखाई देने लगी। आग देख गली में अफरा-तफरी मच गई,क्योकि आसपास दूसरी दुकानें भी थी। उन दुकानों के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के करीब आधे घंटे बाद फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उपरी मंजिल की आग पर काबू पाया। दुकान तक पहुंचने के लिए एक ही गली थी। इस कारण एक ही दमकल को जाने की वहां जगह मिल पाई थी।

तीसरी और चौथी मंजिल की दुकान का उपयोग गोडाउन की तरह किया जा रहा था। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और दुकान में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग बुझने से दूसरे व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली,क्योकि यदि आग बुझान में देरी होती तो दूसरी दुकानों को भी लपटें चपेट में ले सकती थी।

 

पहले सराफा क्षेत्र में लगी थी आग

क्लाथ मार्केट, सराफा बाजार सहित कई क्षेत्र की सड़कें काफी संकरी है। यहां आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को परेशानी आती है। सालभर पहले सराफा बाजार में भी आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गई थी। तब सराफा चौपाटी को हटाने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी। इन इलाकों में पार्किंग भी सड़क पर होने की वजह से बड़े वाहन गलियों में नहीं जा पाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed