फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Female councilor sitting in the potholes of the road, asked the officers - When will Yamraj's road be

Indore:सड़क के गड्ढों में बैठी महिला पार्षद, अफसरों से पूछा- यमराज की सड़क कब बनेगी?

Mon, 30 Sep 2024 11:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 30 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

महिला पार्षद के साथ रहवासी और कार्यकर्ता भी सड़क पर बैठ गए। वे अपने साथ थाली और चम्मच लाए थे। जिन्हें बजाकर वे नारे भी लगा रहे थे। पार्षद मिमरोट का कहना है कि गड्ढों के कारण लोग इसे यमराज की सड़क कहने लगे है।
 

विज्ञापन
Indore: Female councilor sitting in the potholes of the road, asked the officers - When will Yamraj's road be
पार्षद ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की दो महिला पार्षद सोमवार को गड्ढे में जाकर बैठ गई और कहा कि जब तक इस सड़क के निर्माण पर फैसला नहीं होता, तब तक वे धरने पर ही बैठीं रहेंगी। नेहरु नगर से पलासिया को जोड़ने वाली इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में 200 से ज्यादा गड्ढे है। पिछले दिनों इस गड्ढे के कारण एक युवक के पैर की हड्डी तक टूट चुकी है।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस पार्षद सोनाली मिमरोट और शेफू वर्मा सुबह कार्यकर्ता व रहवासियों के साथ मुख्य मार्ग पर आई और कीचड़ व गड्ढे से भरी सड़क पर आलथी-पालथी मारकर बैठ गई।

विज्ञापन

 

उनका कहना था कि साल भर से इस सड़क के निर्माण के बारे में सुन रहे है, लेकिन इसे बनाया नहीं जा रहा। भाजपा की निगम परिषद भेदभाव करती है। जिन वार्डों से कांग्रेस जीती है वहां काम नहीं किए जा रहे है। नेहरु नगर सड़क से रोज हजारों वाहन गुजरते है। यह सड़क बीआरटीएस के ट्रैफिक का दबाव कम करती है। हुकमचंद घंटाघट चौराहा से पाटनीपुरा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक नेहरु नगर इस मार्ग से होकर गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाली चम्मच बजाकर किया प्रदर्शन

महिला पार्षद के साथ रहवासी और कार्यकर्ता भी सड़क पर बैठ गए। वे अपने साथ थाली और चम्मच लाए थे। जिन्हें बजाकर वे नारे भी लगा रहे थे। पार्षद मिमरोट का कहना है कि गड्ढों के कारण लोग इसे यमराज की सड़क कहने लगे है।



गड्ढों के कारण कई वाहन चालक गिरते है। एक युवक का तो पैर भी हादसे के कारण टूट चुका है। पहले कई बार हमने इस सड़क को बनाने की मांग की, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब नगर निगम के अफसरों को जगाने के लिए हम थाली बजा रहे है। इस सड़क का निर्माण जल्दी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed