Indore: चोइथराम नेत्रालय कैंप में हुए ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों के आंखों की रोशनी प्रभावित, ओटी सील
चोथराम नेत्रालय में कुछ दिनों पहले ऑपरेशन के लिए कैम्प आयोजित किया गया था। जिसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन डाक्टरों की टीम ने किए। सर्जरी के दो-तीन दिन बाद आठ मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने का जिक्र डाक्टरों से किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के चोइथराम नेत्रालय में आयोजित कैम्प में हुए 79 मरीजों के ऑपरेशन में से आठ मरीजों ने आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत की है। आंखों में इंफेक्शन के कारण कम दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। उधर अंधत्व निवारण प्रभारी ने उस ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है। जहां ऑपरेशन आयोजित किए जा रहे हैं। जिन मरीजों ने आंखों से कम दिखाई देने की शिकायत की है। उनकी आंखों का परीक्षण भी नेत्र चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है।
उधर मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। इसमें नेत्र चिकित्सक शामिल हैं ,जो रोशनी कम होने के कारणों का पता लगाएगी। आपको बता दें कि इंदौर में आठ साल पहले भी एक अन्य अस्पताल द्वारा आयोजित कैम्प में 30 से मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई थी।
