फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Excavation started for the first underground station in Indore, metro station will be connected to the

Indore: इंदौर में पहले अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खुदाई शुरू, एयरपोर्ट से जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन

Sun, 13 Jul 2025 08:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Jul 2025 08:57 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर एयरपोर्ट से स्टेशन जुड़ेगा। दोनो स्टेशन एस्केलेटर से कनेक्ट होंगे। यह स्टेशन दूसरे अंडरग्राउंड स्टेशनों की तुलना में बड़ा होगा,क्योकि एयरपोर्ट होने के कारण यात्रियों का दबाव  ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
Indore: Excavation started for the first underground station in Indore, metro station will be connected to the
मेट्रो स्टेशन के लिए खुदाई का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब मेट्रो ट्रेन के लिए अंडरग्राउंड काम भी शुरू हो गया है। शुरुआत एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण से हो रही है। यहां बड़ी मशीनें आ चुकी है और खुदाई भी होने लगी है। एयरपोर्ट के बाहर वाले हिस्से में बिजासन टेकरी तक स्टेशन बनेगा। यह इंदौर का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन होगा, जो भूमिगत और एलिवेटेड ट्रेक जुड़ेगा। एयरपोर्ट से धीरे-धीरे मेट्रो ट्रेक उपर की तरफ उठेगा। इसके लिए अलग-अलग ऊंचाई में मेट्रो के पिलरों का निर्माण एयरपोर्ट रोड तक कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर इंदौर एयरपोर्ट से स्टेशन जुड़ेगा। दोनो स्टेशन एस्केलेटर से कनेक्ट होंगे, ताकि यात्रियों को लगेज लेकर ज्यादा चलना न पड़े। यह स्टेशन दूसरे अंडरग्राउंड स्टेशनों की तुलना में बड़ा होगा,क्योकि एयरपोर्ट होने के कारण यात्रियों का दबाव यहां ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन


स्टेशन के लिए विमानतल प्रबंधन से अनुमति लेकर पिछले दिनों ड्रोन सर्वे किया गया था। अन्य सर्वे भी पूर्ण होने के बाद यहां खुदाई का काम शुरू हुआ है। स्टेशन के निर्माण में डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगेगा। एयरपोर्ट स्टेशन से बड़ा गणपति का अंडरग्राउंड स्टेशन भी कनेक्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मध्य हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम शुरू नहीं

नाथ मंदिर रोड से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड मेट्रो की लाइन बिछाई जाना है। हाईकोर्ट परिसर में इसके लिए बडा और गहरा गढ्डा खोदा जाएगा। खुदाई कर मिट्टी का परीक्षण किया जा चुका है। अन्य स्थानों पर भी मिट्टी परीक्षण हो चुका है, हालांकि अभी मध्य हिस्से में मेट्रो स्टेशन का काम शुरू नहीं हो पाया है। मध्य हिस्से में आठ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। सबसे बड़ा स्टेशन रीगल तिराहे पर होगा। यह रेलवे और बस स्टेशन से जुड़ा रहेगा। इंदौर में 31 किलोमीटर लंबे रुट का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में पीथमपुर और उज्जैन तक मेट्रो का संचालन संभव होगा। इसके लिए सर्वे होगा। अगले साल 17 किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed