फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Efforts are being made to improve traffic in Indore, but there is no check on e-rickshaws, they are ca

Indore: इंदौर में ट्रैफिक सुधार की कवायद, लेकिन ई रिक्शा पर नहीं लगाम, स्कूली बच्चों को ढो रहे

Wed, 30 Jul 2025 07:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 30 Jul 2025 07:24 AM IST
सार

भोपाल में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में ई रिक्शा के उपयोग पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है, लेकिन इंदौर में अभी तक इस तरह की कवायद नहीं हुई है,जबकि भोपाल से ज्यादा ई रिक्शा इंदौर में स्कूली बच्चों को ढो रहे है। कई बड़े स्कूलों में भी ई रिक्शा अटैच है।

विज्ञापन
Indore: Efforts are being made to improve traffic in Indore, but there is no check on e-rickshaws, they are ca
इंदौर में ई रिक्शा में सवार स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में ई रिक्शा के उपयोग पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है, लेकिन इंदौर में अभी तक इस तरह की कवायद नहीं हुई है, जबकि भोपाल से ज्यादा ई रिक्शा इंदौर में स्कूली बच्चों को ढो रहे है। कई बड़े स्कूलों में भी ई रिक्शा अटैच है।

विज्ञापन

 

इंदौर शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर नगर निगम और प्रशासन मुहिम शुरू करने वाला है। हाईकोर्ट में लगी याचिका के दौरान भी अफसरों ने कहा कि वे ट्रैफिस सुधार की दिशा में ठोस काम करेंगे, लेकिन अभी तक ई रिक्शा पर लगाम नहीं कसी गई। शहर के ट्रैफिक में ये ई रिक्शा समस्या बन रहे हैं। सड़क पर कहीं भी खड़े होने से दूसरे वाहन उन्हें ओवरटेक करते हैं। इस कारण हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा चौराहों के लेफ्ट टर्न पर भी आजकल ई रिक्शा खड़े नजर आते हैं, जबकि लेफ्ट टर्न बाएं ओर के ट्रैफिक को निर्बाध रूप से सतत जारी रखने के लिए होता है।

विज्ञापन

 

स्कूली बच्चों के लिए खतरा
ई रिक्शा इंदौर में स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की भी इस पर निगरानी नहीं है, जबकि ज्यादातर ई रिक्शा पूरी तरह से कवर नहीं होते हैं और हादसा होने की स्थिति में रिक्शा में सवार यात्रियों को ज्यादा चोट लगने की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पंजीयन पर रोक नहीं
पिछले दिनों हाईकोर्ट में ट्रैफिक को लेकर याचिका लगी थी। इस की सुनवाई में मेयर पुष्य मित्र भार्गव न्यायमित्र के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में ई रिक्शा को लेकर पाॅलिसी बनना चाहिए। उधर, प्रशासन ने ई रिक्शा के पंजीयन पर रोक लगाने और उनके रूट तय करने की कवायद भी की थी, लेकिन वह लागू नहीं हो पाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed