फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dominance of women leadership increased in Malwa-Nimar, after Kavita Patidar, Center also increased th

Indore: मालवा-निमाड़ में बढ़ा महिला नेतृत्व का दबदबा, कविता पाटीदार के बाद सावित्री का भी केंद्र ने बढ़ाया कद

Tue, 11 Jun 2024 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jun 2024 08:44 PM IST
सार

अब भाजपा मंत्री सावित्री ठाकुर के बहाने आदिवासी अंचल में अपनी पैठ बढ़ाएगी। उनकेे मंत्री बनने से धार-झाबुआ, खरगोन, सेंधवा, बड़वानी जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा खुद को और ज्यादा मजबूत करेगी।

विज्ञापन
Indore: Dominance of women leadership increased in Malwa-Nimar, after Kavita Patidar, Center also increased th
मालवा निमाड़ में बढ़ा महिला नेतृत्व का दबदबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अब राजनीति में महिला वर्ग की भागीदारी भी बढाना चाहती है। शुरुआत मालवा निमाड़ से की गई है। मध्य प्रदेश में महिला कोटे से केंद्रीय मंत्रीमंडल में धार सांसद सावित्री चौहान को जगह दी गई है। मंत्री पद के लिए जब सावित्री को बुलावा आया तो खुद उन्हें विश्वास नहीं हुुआ। संघ की तरफ से भी सावित्री का नाम आगे बढ़ाया गया। इससे पहले मोदी सरकार ने कविता पाटीदार को राज्यसभा में भेजा था। कविता को भाजपा की प्रदेश कार्यकाारिणी में भी महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

विज्ञापन

 

अब भाजपा मंत्री सावित्री ठाकुर के बहाने आदिवासी अंचल में अपनी पैठ बढ़ाएगी। उनकेे मंत्री बनने से धार-झाबुआ, खरगोन, सेंधवा, बड़वानी जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा खुद को और ज्यादा मजबूत करेगी। सावित्री से पहले यूपीए सरकार में कांतिलाल भूरिया केंद्रीय मंत्री रह चुके है।

विज्ञापन

मालिनी और उषा की पकड़ भी मजबूत

इंदौर की विधायक मालिनी गौड़ और महू विधायक उषा ठाकुर अपना लोहा मनवा चुकी हैै। दोनो कभी चुनाव नहीं हारी। मालिनी गौड़ के कार्यकाल में इंदौर लगाातर चार बार स्वच्छता में नंबर वन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उषा ठाकुर शिवराज सरकार के कार्यकाल मेें पर्यटन मंत्री भी रह चुकी है। बुरहानपुर से विधायक अर्चना चिटनीस की गिनती भी निमाड़ क्षेत्र की बड़े नेताअेां में होती है, हालांकि इस बार वे मंत्री नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed