फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dispute broke out in the party, two brothers killed the youth

Indore:पार्टी में हुआ विवाद, दो भाईयों ने कर दी युवक की हत्या

Thu, 16 May 2024 11:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 May 2024 11:39 AM IST
सार

इसके बाद सुरेंद्र अपने घर आ गया। आरोपी नीरज और धीरज भी उसका पीछा करते हुए घर आ गए। आरोपी शराब के नशे में थे। वहां उन्होंने चाकू से पेट, सीने और हाथ पर वार किए। परिजनों ने बीच बचाव कर सुरेंद्र को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Indore: Dispute broke out in the party, two brothers killed the youth
इंदौर में फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हत्या का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन शहर में हत्या हुई है। एरोड्रम क्षेत्र में एक पार्टी में शामिल होने गए एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ तो उन्होंने उसका पीछा किया और घर पहुंचकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक का नाम सुरेंद्र सिंह पिता राम सिंह कुशवाह है। उसकी एरोड्रम क्षेत्र में दुकान है। सुरेंद्र रात को दुकान से घर आया था। वह अपने एक दोस्त के साथ पार्टी में गया। वहां उसका नीरज और धीरज से विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद सुरेंद्र अपने घर आ गया। आरोपी नीरज और धीरज भी उसका पीछा करते हुए घर आ गए। आरोपी शराब के नशे में थे। वहां उन्होंने चाकू से पेट, सीने और हाथ पर वार किए। परिजनों ने बीच बचाव कर सुरेंद्र को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भी भाग गए थे। सुरेंद्र राजवाड़ा क्षेत्र में कपड़े बेचने के कारोबार करता था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। आरोपी नीरज पांडे और धीरज सगे भाई है। दोनो का विवाद सुरेंद्र से किस बात पर हुआ था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed