Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Diljit Dosanjh’s show in Indore to be held on Sunday; tickets worth seven crore rupees sold

इंदौर: दिलजीत दोसांझ का इंदौर में शो रविवार को, सात करोड़ के टिकट बिके

Sat, 14 Nov 2026 02:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 14 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ लगातार दूसरे साल इंदौर में अपना शो करने जा रहे हैं। उनके कॉन्सर्ट के प्रति प्रशंसकों में जबरदस्त क्रेज है। अब तक करीब सात करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। धमकी भरे ई-मेल मिलने के बावजूद प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Diljit Dosanjh’s show in Indore to be held on Sunday; tickets worth seven crore rupees sold
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वाद की राजधानी के नाम से मशहूर इंदौर में बड़े संगीत आयोजनों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि दिलजीत दोसांझ लगातार दूसरे साल इंदौर में अपना शो करने जा रहे हैं। इस कॉन्सर्ट के लिए अब तक करीब सात करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन

 

यह शो इंदौर बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा। एक टिकट की कीमत करीब चार हजार रुपये है और अब तक 25 हजार टिकट बिक चुके हैं। आयोजकों ने टिकट बिक्री का हिसाब नगर निगम को सौंप दिया है। साथ ही मनोरंजन कर के रूप में 60 लाख रुपये भी जमा कराए हैं।

विज्ञापन

 

लगातार हो रही जांच

आयोजन को लेकर लगातार ई-मेल के जरिए धमकियां मिल रही थीं। इसे देखते हुए बम निरोधक दस्ता आयोजन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच कर रहा है। शो के दौरान भी 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले साल के शो की तुलना में इस बार ज्यादा टिकट बिके हैं। इससे इंदौर में दिलजीत के प्रशंसकों के बीच कॉन्सर्ट को लेकर उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले इंदौर में हनी सिंह और अरिजीत सिंह के शो भी आयोजित हो चुके हैं।


 

पोहे खाने जा सकते हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ शनिवार शाम तक शो के लिए इंदौर पहुंच सकते हैं। माना जा रहा है कि वे यहां के मशहूर पोहे का स्वाद लेने भी जा सकते हैं। पिछले साल वे सुबह छह बजे 56 दुकान पहुंचे थे और वहां पोहे खाए थे। दो दिन पहले उन्होंने शो को लेकर मिल रही धमकियों के बीच भी कहा था कि वे इंदौर आएंगे तो पोहे जरूर खाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed