फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Digital bus stops to be built in Indore, information about buses and charging facility will also be av

Indore: इंदौर में बने रहे डिजिटल बस स्टाॅप, बसों की जानकारी और चार्जिंग की सुविधा भी रहेगी

Fri, 28 Mar 2025 05:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Mar 2025 05:56 PM IST
सार

इंदौर में बस स्टाॅपों को अपडेट किया जा रहा है। वहां डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टॉप पर आरामदायक सीट, रैंप और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी रहेगी।

विज्ञापन
Indore: Digital bus stops to be built in Indore, information about buses and charging facility will also be av
इंदौर में बने नए बस स्टाॅप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बस स्टापों पर सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बस स्टापों को आधुनिक किया जा रहा है। इस काम में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने  पर खास ध्यान दिया जाएगा। डिजिटल बस स्टाॅप पर यात्रियों को आराम दायक सीट के अलावा मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन

इंदौर में 15 साल पहले सिटी बसें चलना शुरु हुई थीं। उसी दौरान पीपीपी माॅडल पर 200 बस स्टाॅप बनाए गए थे। स्टाॅपों पर विज्ञापन भी लगाए जाते थे, लेकिन अब उन स्टाॅपों को अपडेट किया जा रहा है। वहां डिजिटल डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरामदायक सीट, दिव्यांगों व वरिष्ठजनों के लिए रैंप और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी रहेगी। माॅडल के तौर पर बांबे अस्पताल क्षेत्र में एक बस स्टाॅप तैयार हो चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-12 साल से लटकी अंबे नगर कॉलोनी की जांच, फिर से होगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि कुछ बस स्टाॅप काफी पुराने हैं। उनका स्ट्रक्चर भी बदला जाएगा। इसके अलावा टाइल्स भी नई लगाई जाएंगी। कुछ नए स्थानों पर भी बस स्टाॅप बनाए जाएंगे। स्टाॅप पर कौन-कौन से रुट की बसें आती है और उनका क्या समय है। इसकी जानकारी भी दी जाएगी। जिन बस स्टाॅपों पर ज्यादा भीड़ रहती है। वहां कैमरे लगाने की योजना भी है। जल्दी ही शहर के अन्य बस स्टाॅपों को भी बदला जाएगा।

ये भी पढ़ें-पचास से ज्यादा फर्जी खाते बैंकों में खोल रखे थे भावना हत्याकांड के दोनों आरोपियों ने

नहीं होती है सफाई

शहर में जो पुराने बस स्टाॅप बने हैं। वहां सफाई का अभाव रहता है। कुर्सियां गंदी रहती हैं और कचरा भी समय पर नहीं उठता है। इसके अलावा कुछ स्टाॅपों पर असामाजिक तत्वों ने कब्जे करके रखे हुए हैं। वे वहां पर खाना बनाते है और रात के समय सोते है। इस कारण यात्री भी उन स्टाॅपों पर खड़े रहने से डरते है। ऐसे स्टाप को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed