फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Both the accused of Bhawna murder case had opened more than fifty fake accounts in banks

Indore: पचास से ज्यादा फर्जी खाते बैंकों में खोल रखे थे भावना हत्याकांड के दोनो आरोपियों ने

Fri, 28 Mar 2025 12:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

मुकुल और आशु का वैसे पुलिस को पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। दोनों पहले एक कंपनी में काम करते थे। साल भर पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़कर सट्टेबाजी का काम शुरू किया था। एप के जरिए वे नए लोगों को इससे जोड़ते थे।

विज्ञापन
Indore: Both the accused of Bhawna murder case had opened more than fifty fake accounts in banks
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महालक्ष्मी नगर में हुए भावना सिंह हत्याकांड के आरोपी अब सलाखों के पीछे है। पुलिस हत्या के केस के साथ आरोपियों के सट्टे के कारोबार की भी जांच कर रही है, ताकि उसके जरिए गिरोह में शामिल दूसरे सदस्य भी पकड़े जा सके।

विज्ञापन

 

आरोपी आशु और मुकुल ने मोबाइल की फर्जी सिम बड़े पैमाने पर खरीदी थी। उनके जरिए वो बैंकों में फर्जी खाते खोले थे, ताकि आनलाइन सट्टे का पैसा उन खातों में ट्रांसफर किया जा सके।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुकुल से चली थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सट्टेबाजी में उनके साथ और कौन-कौन शामिल है। इसकी पड़ताल भी पुलिस अफसर कर रहे हैं। मुकुल और आशु का वैसे पुलिस को पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला। दोनों पहले एक कंपनी में काम करते थे। साल भर पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़कर सट्टेबाजी का काम शुरू किया था। एप के जरिए वे नए लोगों को इससे जोड़ते थे। आरोपियों के जिन दोस्तों ने फ्लैट का रेंट एग्रीमेंट कराया था, क्या वे भी सट्टेबाजी में उनके साथ शामिल थी। इसकी भी जांच की जा रही है।

 

एक दिन पहले भी की थी पार्टी

भावना इंदौर में मेकअप का कोर्स करने के लिए ग्वालियर से हत्या के तीन दिन पहले ही आई थी। वह एक होटल में रुकी थी। हत्या के एक दिन पहले भी वह आरोपियों के साथ फ्लैट में पार्टी करने गई थी। स्वस्ति राय भावना की सहेली थी, लेकिन भावना ग्वालियर के निवासी होने के कारण आशु और मुकुल को भी पहले से जानती थी,इसलिए वह पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गई थी। पार्टी में चारों ने शराब पी थी और गाना बदलने को लेकर विवाद हुआ था। जिस कारण मुकुल ने गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed