फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dead body of a youth found near BJP MLA's house, there were injury marks on the body.

Indore: भाजपा विधायक के घर के पास मिला एक युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान भी थे

Fri, 15 Nov 2024 01:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 15 Nov 2024 01:04 PM IST
सार

जिस युवक का शव शुक्रवार सुबह विधायक के घर के समीप दुकान के बाहर देखा, उसे गुरुवार रात लोगों ने सड़क पर टहलते हुए देखा था। वह शराब के नशे में लग रह था। संभवत: रात को उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Dead body of a youth found near BJP MLA's house, there were injury marks on the body.
विधायक गोलू शुक्ला के निवास के समीप एक युवक का शव मिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला के बाणगंगा स्थित निवास के समीप एक युवक का शव मिला। एक वाहन के पास पड़े युवक को जब आसपास के लोगों ने देखा तो पहले लगा कि शराब के नशे में सो रहा होगा, लेकिन जब देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने करीब से जाकर देखा।

विज्ञापन

 

उसके सिर व अन्य हिस्सों में चोट लगी थी और उसकी सांस भी नहीं चल रही थी। तत्काल बाणगंगा पुलिस को जानकारी दी गई। भूरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पेंट पहने युवक के जेंब की पुलिस ने तलाशी ली,लेकिन कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला।

विज्ञापन




इस कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची और घटनास्थल के आसपास की जांच की। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात को टहलते देखा था लोगों ने

 

जिस युवक का शव शुक्रवार सुबह विधायक के घर के समीप दुकान के बाहर देखा, उसे गुरुवार रात लोगों ने सड़क पर टहलते हुए देखा था। वह शराब के नशे में लग रह था। संभवत: रात को उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है,ताकि युवक की मौत की वजह पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed