Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Daily-wage workers (muster-roll employees) in Indore who have completed ten years of service will be r

इंदौर: इंदौर में दस साल की सेवा पूरी कर चुके मस्टरकर्मी होंगे निगम में विनियमित, प्रस्ताव हुआ मंजूर

Sat, 14 Nov 2026 08:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 14 Nov 2026 08:13 PM IST
सार

 इंदौर नगर निगम में वर्षों से विनियमितीकरण की मांग कर रहे मस्टरकर्मियों को दीपावली पर सौगात मिली है। दस साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को विनियमित किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को वेतनवृद्धि सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। 

विज्ञापन
Indore: Daily-wage workers (muster-roll employees) in Indore who have completed ten years of service will be r
इंदौर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर नगर निगम में अब दस साल की सेवा पूरी कर चुके मस्टरकर्मियों का विनियमितीकरण किया जाएगा। शासन के वर्ष 2016 के परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार विनियमितीकरण के प्रस्ताव को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंजूरी दी है। इस फैसले से नगर निगम में वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को फायदा होगा।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शासन के वर्ष 2016 के परिपत्र के प्रावधानों के तहत विनियमितीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

लंबे समय से मस्टरकर्मी विनियमितीकरण की मांग कर रहे थे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों तथा विधिक अभिमत के बाद उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने दस साल की सेवा पूरी कर ली है।

विज्ञापन



ऐसे कर्मचारियों की संख्या इंदौर नगर निगम में 1,650 है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र कर्मचारियों को एक माह के भीतर मंजूर प्रस्ताव के तहत लाभ दिया जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट महापौर परिषद की बैठक में प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा कर्मचारियों को फायदा

विनियमितीकरण से कर्मचारियों के वेतन में सुधार होगा। उन्हें पात्रता और लागू वेतनमान के अनुसार लाभ मिलेगा। निर्धारित वेतनमान के अलावा वार्षिक वेतनवृद्धि भी मिलेगी, जिससे हर साल उनकी तनख्वाह बढ़ेगी। शासन के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ते का लाभ भी मिलेगा।




सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी के साथ मेडिकल और अवकाश संबंधी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। वहीं, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर सकेंगे। इससे कर्मचारियों के कामकाज में गंभीरता और जवाबदेही बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed