फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crowd from bus, train to markets, people did a lot of shopping on the Sunday before Diwali.

Indore: बस, ट्रेन से लेकर बाजारों तक भीड़, दीपावली के पहले आए संडे पर लोगों ने खूब की खरीदारी

Sun, 27 Oct 2024 09:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Oct 2024 09:40 PM IST
सार

रविवार को आम दिनों की अपेक्षा रेलवे स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी। ट्रेनें भी खचाखच भरकर जा रही थी। इंदौर से मुंबई, पुणे की ट्रेनों का किराया भी बस संचालकों ने बढ़ा रखा दिया,क्योकि जिन्हें ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Indore: Crowd from bus, train to markets, people did a lot of shopping on the Sunday before Diwali.
इंदौर शहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार को इंदौर के बाजारों में भीड़ ही भीड़ नजर आई। आमतौर पर संडे को इंदौर के बाजार बंद रहते है, लेकिन दीपालवी त्यौहार के पहले आए संडे को दुकानें भी खुली थी और शहरवासी भी सामान खरीदने के लिए सुबह से निकले। दुकानें सुबह दस बजे ही खुल गई थी।

विज्ञापन

 

रात 12 बजे तक बाजारों में भीड़ रही। इसके अलावा त्यौहार के पहले नौकरीपेशा अपने घरों तक जाने के लिए भी भीड़ के बीच ट्रेन और बसों में सफर कर रहे है।

विज्ञापन

 

रविवार को आम दिनों की अपेक्षा रेलवे स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी। ट्रेनें भी खचाखच भरकर जा रही थी। इंदौर से मुंबई, पुणे की ट्रेनों का किराया भी बस संचालकों ने बढ़ा रखा दिया,क्योकि जिन्हें ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




वे बसों से अपने घरों के लिए रवाना हो रहे है। त्यौहार को देखते हुए रेल विभाग ने कुछ शहरों के लिए स्पेशल रेलगाडि़यां भी संचालित की है। इंदौर में सबसे ज्यादा भीड़, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की ट्रेनों में नजर आ रही है।

 

राजवाड़ा के आसपास वाहन पार्क कर पैदल पहुंचे लोग

 

त्यौहार को देखते हुए अगले पांच दिनों के लिए राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। रविवार को शहरवासी परिवार सहित सामान खरीदने राजवाड़ा पहुंच चुके थे। लोगों ने कृष्णपुरा छत्री, शिवाजी मार्केट की तरफ वाहन खड़े किए और राजवाड़ा की दुकानों पर पैदल पहुंचे। फुटपाथों पर पूजन सामग्री और सजावट का सामान बेच रहे लोगों से भी शहरवासियों ने सामान खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed