फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Crime News: Second Murder In Three Days, Woman Killed By Crushing Her Head

Indore Crime News: इंदौर में तीन दिन में दूसरी हत्या, महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Tue, 29 Nov 2022 02:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

इंदौर में तीन दिन के भीतर दूसरी हत्या के बाद दहशत का माहौल है। मरने वाली महिला की शिनाख्त उमा पति छोटेलाल के तौर पर हुई है। पुलिस को हत्या का कोई सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Indore Crime News: Second Murder In Three Days, Woman Killed By Crushing Her Head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में तीन दिन में दो महिलाओं की हत्या हो गई है। मंगलवार को कुमावतपुरा क्षेत्र में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसका सिर कुचल दिया गया था। महिला की पहचान उमा पति छोटेलाल के रुप में हुई है। पुलिस को न तो हत्या का कारण पता चल सका है और न ही हत्यारों के बारे में कुछ पता है।   

विज्ञापन


रावजी बाजार क्षेत्र में लड्डूवाली गली में सुबह एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला के सिर पर  चोट के निशान है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने वारदात होते नहीं देखी। पुलिस ने आसपास के फुटेज भी खंगाले। लोगों ने बताया कि उमा पास की गली में चार माह पहले किराये पर रहने आई थी। वह अक्सर लड्डू वाली गली में भी नजर आती थी। अफसरों को यह पता नहीं चल सका कि हत्या क्यों की गई? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले की हत्या में नहीं मिला सुराग 
रविवार को एरोड्रम क्षेत्र में हुई वंदना रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला की उसके घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के फोन कॅाल की डिटेल खंगाली और हत्या से पहले जिन लोगों की वंदना से बात हुई थी,उनसे पूछताछ की। हत्या से पहले महिला के साथ उसकी सहेली थी, लेकिन वह समोसे लेने चली गई थी। पुलिस ने उससे भी सख्ती से पूछताछ की, लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed