{"_id":"6385c5fc71b9df2a223f8dba","slug":"indore-crime-news-second-murder-in-three-days-woman-killed-by-crushing-her-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: इंदौर में तीन दिन में दूसरी हत्या, महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: इंदौर में तीन दिन में दूसरी हत्या, महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला
Tue, 29 Nov 2022 02:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:12 PM IST
सार
इंदौर में तीन दिन के भीतर दूसरी हत्या के बाद दहशत का माहौल है। मरने वाली महिला की शिनाख्त उमा पति छोटेलाल के तौर पर हुई है। पुलिस को हत्या का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में तीन दिन में दो महिलाओं की हत्या हो गई है। मंगलवार को कुमावतपुरा क्षेत्र में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसका सिर कुचल दिया गया था। महिला की पहचान उमा पति छोटेलाल के रुप में हुई है। पुलिस को न तो हत्या का कारण पता चल सका है और न ही हत्यारों के बारे में कुछ पता है।
विज्ञापन
रावजी बाजार क्षेत्र में लड्डूवाली गली में सुबह एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला के सिर पर चोट के निशान है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने वारदात होते नहीं देखी। पुलिस ने आसपास के फुटेज भी खंगाले। लोगों ने बताया कि उमा पास की गली में चार माह पहले किराये पर रहने आई थी। वह अक्सर लड्डू वाली गली में भी नजर आती थी। अफसरों को यह पता नहीं चल सका कि हत्या क्यों की गई? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले की हत्या में नहीं मिला सुराग
रविवार को एरोड्रम क्षेत्र में हुई वंदना रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला की उसके घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के फोन कॅाल की डिटेल खंगाली और हत्या से पहले जिन लोगों की वंदना से बात हुई थी,उनसे पूछताछ की। हत्या से पहले महिला के साथ उसकी सहेली थी, लेकिन वह समोसे लेने चली गई थी। पुलिस ने उससे भी सख्ती से पूछताछ की, लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
