{"_id":"6735fe857cd77cf93c0e640d","slug":"indore-crime-news-girl-school-student-gangrape-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मां ने उदास देखा तो सच सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मां ने उदास देखा तो सच सामने आया
Thu, 14 Nov 2024 07:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:13 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में एक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक उसे एक दोस्त से मिलवाने के बहाने कमरे पर ले गए और फिर वहां पर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवव उसे एक परिचित दोस्त से मिलाने के बहाने रूम पर ले गए और स्कार्फ से हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो भी बना लिया।
झूठ बोलकर कमरे पर ले गए
टीआई शिव रघुवंशी ने बताया कि छात्रा छोटा बांगड़गा क्षेत्र में रहती है। उसकी उम्र 15 वर्ष है। 8वीं में पढ़ने वाली यह छात्रा रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान पर काम करने वाले हर्षित नाम के युवक से दोस्ती में थी। हर्षित और छात्रा के बीच छह महीने पर झगड़ा हो गया और दोनों के बीच बात बंद हो गई थी। हर्षित के दोस्त भी यह बात जानते थे कि दोनों के बीच बातचीत बंद है। उनमें से एक दोस्त ने छात्रा को मैसेज कर कहा कि वह हर्षित से फिर दोस्ती करवा देगा और इसके लिए तुम्हें उसके पास मिलने जाना पड़ेगा। हम तुम्हें साथ ले जाएंगे और तुम दोनों की फिर से दोस्ती करवा देंगे। इसके बाद तीन नवंबर को आरोपी युवकों ने छात्रा को मैसेज कर किया और कालका माता मंदिर के पास बुलाया। 4 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे छात्रा ई-रिक्शा से युवक के द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई। वहां पर छात्रा को युवक और उसका एक नाबालिग दोस्त मिला। दोनों ने छात्रा को कहा कि हर्षित कावेरीनगर स्थित एक रूम पर है हम वहीं पर चलते हैं। वहां पर पहुंचते ही आरोपी युवकों ने छात्रा के स्कार्फ से उसके हाथ पैर बांध दिए और मुंह मे रुमाल घुसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने कईं बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो भी बनाया
छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया और कहा कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपितों ने छात्रा को जान से खत्म करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
मां ने पूछा तो फट पड़ा दर्द
इस घटना के बाद डरी सहमी छात्रा घर पहुंची। बुधवार को वह रो रही थी तो मां ने उससे कारण पूछा। इस पर छात्रा ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। माता पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और उसके बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।