फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Court's decision on five-year old ball incident, ten accused including former MLA Akash Vijayvargiya a

Indore: पांच साल पुराने बल्लाकांड पर कोर्ट का फैसला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत दस आरोपी बरी

Mon, 09 Sep 2024 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

नगर निगम का अमला गंजी कपाउंड क्षेत्र में खतरनाक मकान हटाने गए थे। इसका आकाश विरोध करने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि नगर निगम अफसर मकान मालिकों से सांठ-गांठ कर मकानों को खतरनाक घोषित कर उन्हें तोड़ने का काम कर रहे है।

विज्ञापन
Indore: Court's decision on five-year old ball incident, ten accused including former MLA Akash Vijayvargiya a
बल्ला कांड मेें विजयवर्गीय बरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर नगर निगम अफसर पर बल्ले से वार करने वाले पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत दस आरोपियों को जिला कोर्ट ने बरी कर दिया है। सोमवार को आए फैसले में पूूर्व विधायक विजयवर्गीय को राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों ने लड्डू बांटे। जो अधिकारी आकाश के बल्ले का शिकार हुए थे और उनके खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। वे ही सुनवाई के दौरान मुकर गए।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान मेें कहा था कि उन्होंने आकाश को बल्ला चलाते हुए नहीं देखा था, बल्कि आकाश के हाथ में बल्ला देखा थाा कमजोर साक्ष्य का फायदा आरोपियों को मिला और इस बल्ला कांड में सभी आरोपी बरी हो गए। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद 9 सितंबर को फैसला लिया।

विज्ञापन

 

जर्जर मकान तोड़े जाने से नाराज थे आकाश

नगर निगम का अमला गंजी कपाउंड क्षेत्र में खतरनाक मकान हटाने गए थे। इसका आकाश विरोध करने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि नगर निगम अफसर मकान मालिकों से सांठ-गांठ कर मकानों को खतरनाक घोषित कर उन्हें तोड़ने का काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे अफसर धीरेंद्र बायस पर आकाश ने बल्ला मार दिया था। इसके बाद एमजी रोड पुलिस थाने में आकाश के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। यह बल्ला कांड देशभर में चर्चित हुआ था।

 

वकीलों ने कहा-वीडियो एडिटेड है

26 जून 2019 को आकाश विजयवर्गीय गंजी कपाउंंड पहुंचेे थे। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और आकाश इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट के विधायक थे। विधायक आकाश का बल्ला मारते हुए वीडियो वायरल हो गया था। कोर्ट में आकाश के वकीलों ने कहा कि वायरल वीडियो एडिटेड है और पुलिस ने उसकी फोरेंसिक जांच भी नहीं की।

 

प्रदेशभर में चर्चित हुआ था बल्लाकांड

आकाश का बल्लाकांड काफी चर्चित हुआ था। भाजपा की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। आकाश ने तब कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।



बल्लाकांड के बाद आकाश ने कहा था कि नगर निगम के अफसरों ने अति कर दी है। कांग्रेस नेतागणों के इशारे पर मकान तोड़े जा रहे है। जब फिर मकान तोड़ने की जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंचा, तो महिलाअेां के साथ निगमकर्मी बदसलूकी कर रहे है। आवेदन, निवेदन और दनादन यह हमारा लाइन आफ एक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed