फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: A new weapon was used to kill the king in Shillong

Indore Couple Missing News:शिलांग में हुई राजा की हत्या के लिए उपयोग में लाया गया था नया हथियार

Wed, 04 Jun 2025 08:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Jun 2025 08:05 AM IST
सार

राजा का शव 11 दिन बाद सोमवार को मिला था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए, लेकिन राजा की पत्नी सोनम का  पता नहीं चला। बुधवार सुबह फिर उसकी तलाश शिलांग पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: A new weapon was used to kill the king in Shillong
शिलांग में लापता सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी पुलिस शव मिलने के दो दिन बाद भी नहीं सुलझा पाई है। हत्या में स्थानीय लोग है या बाहरी। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  शिलांग डबलडेकर रूट की खाई में 11वें दिन मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि राजा की हत्या में जिस धारदार हथियार( नारियल काटने के उपयोग में आने वाला चाकू) का उपयोग किया गया। वह नया है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई अौर उसके लिए हथियार खरीदा गया था। हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंका गया है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान के आसपास खोजबीन की। वहां राजा का मोबाइल भी मिल गया है, लेकिन दो अन्य मोबाइल सोमन के पास थे। वह अब तक नहीं मिले है।

 

राजा का शव 11 दिन बाद सोमवार को मिला था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए, वे बुधवार शाम तक को इंदौर पहुंच सकते हैं, लेकिन राजा की पत्नी सोनम का 12 वें दिन भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह फिर उसकी तलाश शिलांग पुलिस ने शुरू कर दी है।

 

शिलांग एसपी विवेक सिम ने बताया कि शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। पुलिस ने राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया है। हत्या के पीछे कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या साजिश के तहत तो नहीं की गई है और किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed