फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Corona Update Today: Concern for increasing cases, 166 new infected found today

Indore Corona Update Today: लगातार बढ़ते केस बढ़ा रहे चिंता, आज मिले 166 नए संक्रमित

Wed, 20 Jul 2022 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 11:13 PM IST
सार

बुधवार रात को जारी बुलेटिन के मुताबिक 166 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। शहर में अब 736 मरीज उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore Corona Update Today: Concern for increasing cases, 166 new infected found today
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंदौर में कोरोना के लगातार आंकड़े लोगों को संभलने का संकेत दे रहा है, फिर भी लापरवाही साफ देखी जा सकती है। बुधवार रात को जारी बुलेटिन के मुताबिक 166 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। शहर में अब 736 मरीज उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन


इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 जुलाई की रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 20 जुलाई को 780 लोगों के सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 599 लोगों की जांच निगेटिव आई है। 166 लोग संक्रमित पाए गए हैं। छह सैंपल खारिज हो गए हैं। कुल एक्टिव मरीज की संख्या 736 हो गई है। 20 जुलाई को 65 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस सब के बीच अच्छी बात ये है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इंदौर में अब तक 210145 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 1,464 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च 2020 को मिला था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि इंदौर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed