{"_id":"62d228e875e2ad25ad24b9a9","slug":"indore-corona-update-102-new-corona-positives-were-found-in-indore-534-active-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Corona Update: इंदौर में कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मिले, 534 हुए एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Corona Update: इंदौर में कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मिले, 534 हुए एक्टिव मरीज
Sat, 16 Jul 2022 08:27 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:27 AM IST
सार
इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जुलाई की रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 15 जुलाई को 651 लोगों के सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 542 लोगों की जांच निगेटिव आई है। 102 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : self
विस्तार
इंदौर में कोरोना के लगातार आंकड़े लोगों को संभलने का संकेत दे रहा है, फिर भी लापरवाही साफ देखी जा सकती है। शुक्रवार रात को जारी बुलेटिन के मुताबिक 102 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। शहर में अब 534 मरीज उपचार करा रहे हैं।
इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जुलाई की रात को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 15 जुलाई को 651 लोगों के सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 542 लोगों की जांच निगेटिव आई है। 102 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चार सैंपल खारिज हो गए हैं। कुल एक्टिव मरीज की संख्या 534 हो गई है। 15 जुलाई को 53 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इस सब के बीच अच्छी बात ये है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इंदौर में अब तक 209611 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 1,464 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है।
इंदौर में महामारी का पहला मामला 24 मार्च 2020 को मिला था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि इंदौर जिले में पिछले 15 दिनों से कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं।