फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Connectivity of Mandu, Maheshwar, Ujjain, Omkareshwar will be easy with Indore-Manmad and fourlane pro

Indore: मांडू, महेश्वर, उज्जैन,ओंकारेश्वर की कनेक्टिविटी इंदौर-मनमाड़ व फोरलेन प्रोजेक्ट से होगी आसान

Tue, 08 Oct 2024 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

आने वाले वर्षों में इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी भी कम हो जाएगी। अभी दोनो नगरों के बीच जाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता है औ उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूसरी 135 किलोमीटर से ज्यादा है। भविष्य में ढाई घंटे में सफर पूरा हो सकेगा।
 

विज्ञापन
Indore: Connectivity of Mandu, Maheshwar, Ujjain, Omkareshwar will be easy with Indore-Manmad and fourlane pro
इंदौर उज्जैन रोड बनेगा छह लेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आसपास हो रहे रेल और सड़क के निर्माणों का फायदा ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और उज्जैन जैसे पर्यटक स्थलों को सबसे ज्यादा मिलेगा। निर्माणों के पूर्ण होने के बाद यह स्थान पर्यटन के क्षेत्र में और चमकेंगे। इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन का सबसे ज्यादा फायदा मांडू और महेश्वर को मिलेगा, क्योकि प्रोेजेक्ट में एक स्टेशन दोनो पर्यटन स्थलों के नजदीक बनेगा। अभी अपेक्षाकृत इन दोनो स्थानों पर पर्यटक कम जाते है।

विज्ञापन

 

इंदौर शहर से 80 किलोमीटर के दायरे में दो ज्योर्तिलिंग के अलावा मांडू और महेश्वर है। इसे सरकार टूरिस्ट सर्किट के रुप में विकसित करना चाहती है। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में 30 प्रतिशत टूरिज्म बढ़ा है और मंदिर में भक्तों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है, जो मध्य प्रदेश घूमने आते है, वे ज्योर्तिलिंग के अलावा दूसरे स्थानों पर भी जाते है।

विज्ञापन

खरगोन भी जोड़ना चाहिए

रेल विभाग ने इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर 18 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले पांच वर्षों में इस प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस परियोजना से निमाड़ क्षेत्र को फायदा मिलेगा। यहां के मशहूर पर्यटन स्थल मांडू और महेश्वर में भी पर्यटन बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



अभी यहां बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है। रेलवे के जानकार नागेश नामजोशी कहते है कि इस प्रोजेक्ट से खरगोन को भी जोड़ना चाहिए। इससे खंडवा के रेल नेटवर्क की कनेक्टिविटी को भविष्य में जोड़ना आसान होगा। खरगोन के अासपास के पर्यटन स्थल भी इससे निखर जाएंगे।

 

उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूरी होगी कम

 

आने वाले वर्षों में इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी भी कम हो जाएगी। अभी दोनो नगरों के बीच जाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता है औ उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूसरी 135 किलोमीटर से ज्यादा है। भविष्य में ढाई घंटे में सफर पूरा हो सकेगा।




लोक निर्माण विभाग ने इंदौर-उज्जैन रोड को छह लेन करने के लिए टेंडर जारी कर दिए है। सिंहस्थ से पहले सड़क बन जाएगी। इंदौर से खंडवा तक फोरलेन का काम चल रहा है। यहां के घाटों को पार करने में सबसे ज्यादा समय लगता है, लेकिन वहां तीन सुरंगों में से वाहन गुजरेंगे।ओंकारेश्वर तक इंदौर में जाने में इस फोरलेन प्रोजेक्ट के बाद पौने दो घंटे का समय लगेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed