फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress state president Jeetu Patwari said- names of five lakh Ladli sisters removed from the scheme

Indore: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- पांच लाख लाड़ली बहनों के नाम योजना से हटाए

Sun, 20 Apr 2025 09:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Apr 2025 09:37 PM IST
सार

पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर कहा कि अधिकारी भी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है। चौकसे के भतीजे के सिर में भी गहरी चोट आई है, लेकिन उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
Indore: Congress state president Jeetu Patwari said- names of five lakh Ladli sisters removed from the scheme
कांग्रेस की पत्रकारवार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्ज लेकर खर्च कर रही है। सरकार का कोई विजन नहीं है। बस आयोजनों पर अनाप-शनाप खर्च किया जा रहा है। आर्थिक तौर पर सरकार की सांसे फूलने लगी है। लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष पुरे कर चुकी युवतियों को जोड़ना चाहिए था, लेकिन पांच लाख लाड़ली बहनों के नाम काट दिए गए। यह आंकड़ा सरकार ने विधानसभा में रखा है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:डंपर के पहिए में फंसे दंपति, लोगों ने डंपर को उठाकर घायलों को निकाला और पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम खिले जाने पर कहा कि मोदी सरकार ईडी का उपयोग अपने लिए कर रही है। जिन कंपनियों पर पहले ईडी ने शिकंजा कसा था, उसमें से ज्यादातर कंपनियों ने भाजपा के इलेक्टोरल बांड लिए। ईडी की जांच वाले कई नेता भी भाजपा में जा चुके है। एजेंसियों को दुरुपयोग देश की जनता भी समझ चुकी है। मोदी सरकार के दूसरे देशों से रिश्ते खराब हो चुके है।  आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, लेकिन देश की जनता का ध्यान उन मुद्दों से हटाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ईडी की चार्जशीट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। सरकार का इरादा साफ है कि किसी भी तरह कांग्रेस को बदनाम किया जाए। विपक्ष की आवाज लोकसभा और राज्यसभा में दबाई जाती है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के जरिए यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया कि डरो मत। मोदी सरकार फिर डराकर देश में राज करना चाहती है। सरकार नागरिकों के बीच अपनी विश्वासनीयता खो चुकी है, इसलिए असली मुद्दों के बजाए धार्मिक, जातिगत मुद्दे उठाए जाते है, लेकिन कांग्रेस हर हाल में संविधान को बचाएगी। हर देशवासी की आस्था संविधान में है।

 

दूसरे पक्ष पर एफआईआर क्यों नहीं

पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर कहा कि अधिकारी भी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है। चौकसे के भतीजे के सिर में भी गहरी चोट आई है, लेकिन उनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। चौकसे तो मौके पर भी नहीं थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाया गया। कांग्रेस इसकी लड़ाई सड़क पर लड़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed