फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Couple trapped under the wheels of a dumper, people lifted the dumper and took out the injured and too

Indore News: डंपर के पहिए में फंसे दंपति, लोगों ने डंपर को उठाकर घायलों को निकाला और पहुंचाया अस्पताल

Sun, 20 Apr 2025 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Apr 2025 09:06 PM IST
सार

दर्दनाक हादसे के बाद रहवासियों ने डंपर को एक तरफ से उठाकर घायलों को पहिए के नीचे से वाहर निकाला। इसके बाद घायल दंपति को निकाला अस्पताल में पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
Indore: Couple trapped under the wheels of a dumper, people lifted the dumper and took out the injured and too
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के जिंसी चौराहे पर रविवार शाम को डंपर ने एक्टिवा सवार दंपति को रौंद दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों घायल डंपर के पहिए में दबे हुए थे। उन्हें बचाने के लिए क्षेत्र के रहवासी आगे आए। 60 से ज्यादा रहवासियों ने डंपर को उठाया। इसके लिए जैक की मदद भी ली गई और  पहिये के नीचे से घायलों को बाहर निकाला,लेकिन, दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है। घनी बसाहट वाले क्षेत्र में निगम के डंपर की आवाजाही से लोगों में नाराजगी भी है। उनका कहना है पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: आईआईटी इंदौर में पेड़ों की कटाई पर बढ़ा विवाद, प्रबंधन और प्रोफेसर आमने-सामने

विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। एक्टिवा पर सवार दंपति सुभाष चौक से रामबाग की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों दंपति डंपर के पहिये में एक्टिवा सहित फंस गए। हादसे के बाद डंपर को लोगों ने घेर लिया। पिटाई के डर से डंपर चालक भाग गया। लोगों ने देखा कि पहिए में फंसे दंपति जिंदा है, लेकिन क्रेन बुलाने तक उनकी हालत बिगड़ सकती है। जेसीबी से भी डंपर को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन डंपर नहीं उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौजूद रहवासियों ने तय किया कि वे डंपर को एक तरफ से उठाकर घायलों को पहिए के नीचे से निकालेंगे। अन्य रहवासी भी जुट गए और डंपर को एक तरफ से दो फीट तक उठाने में सफल रहे। इसमें जैक की मदद भी ली गई।  कुछ लोगों ने घायल दंपति को निकाला। तब तक वहां एक वाहन को रोका लिया गया और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंची, तब तक घायल अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed