फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress protested against the violence in Canada, pasted posters of Canada PM on the road.

Indore: कनाडा में हो रही हिंसा का कांग्रेस ने किया विरोध, पीएम ट्रूडो के पोस्टर सड़क पर चिपकाए

Tue, 05 Nov 2024 03:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

नेतागणों ने कहा कि केंद्र सरकार को कनाड़ा को आतंकवादी समर्थक देश की सूची में शामिल करने के लिए मुहिम चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कनाड़ा में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा की चिंता भी भारत को करना चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Congress protested against the violence in Canada, pasted posters of Canada PM on the road.
इंदौर में सड़क पर चिपकाए कनाड़ा पीएम के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कनाडा में भारतीयों के साथ हो रही हिंसा का इंदौर में कांग्रेस ने विरोध किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के पोस्टर सड़कों पर चिपकाए। इन पोस्टरों पर से दिनभर वाहन चलते रहे। पोस्टरों पर कनाडा पीएम मुर्दाबाद लिखा था।

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी व देवेंद्र सिंह यादव ने यह अनूठा प्रदर्शन कनाडा सरकार के खिलाफ किया। वे पोस्टर लेकर निकले और सड़कों पर चिपकाने लगे। उन्होंने कहा कि कनाडा में अब भारत विरोधी गतिविधियां हो रही हैं। खालिस्तानी आतंकियों को वहां की सरकार समर्थन दे रही है। इस कारण कनाडा में भारतीय मूल के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


नेतागणों ने कहा कि केंद्र सरकार को कनाडा को आतंकवाद समर्थक देशों की सूची में शामिल करने के लिए मुहिम चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा की चिंता भी भारत को करना चाहिए। वहां हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed