फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress gheraoed the corporation office over 15 deaths in Indore, police confiscated the bell.

Indore: इंदौर में 15 मौतों पर कांग्रेस ने किया निगम कार्यालय का घेराव, पुलिस ने घंटा छीना

Fri, 02 Jan 2026 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Jan 2026 09:06 PM IST
सार

कुछ पदाधिकारियों को भी पकड़ कर वाहन में बैठाने की कोशिश की। कार्यकर्ता नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते रहे। इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान महक नागर की भी पुलिस जवानों से हुज्जत हुई। 

विज्ञापन
Indore: Congress gheraoed the corporation office over 15 deaths in Indore, police confiscated the bell.
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण पंद्रह निर्दोष नागरिकों की हुई मौत के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ ही युवा कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों पर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की हैं।

विज्ञापन

 

पदाधिकारियों का कहना है कि भागीरथपुरा में कोई हादसा नहीं हुआ, यह लापरवाही भाजपा सरकार के कुशासन, संवेदनहीन प्रशासन और बेलगाम भ्रष्टाचार का नतीजा है। कार्यकर्ता इस आंदोलन के लिए एक घंटा भी लेकर गए थे। जिसे पुलिस जवानों ने प्रदर्शन के दौरान छिन लिया।

विज्ञापन

 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा कि कई दिनों से अधिकारियों को रहवासी गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मामले की गंभीरता नहीं समझी। इंदौर जैसे साफ शहर पर यह हादसा बदनुमा दाग है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के सामने कार्यकर्ता घंटा बजाने लगे तो पुलिस ने उसे जब्त कर वाहन में रख दिया। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों को भी पकड़ कर वाहन में बैठाने की कोशिश की। कार्यकर्ता नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर करते रहे। इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान महक नागर की भी पुलिस जवानों से हुज्जत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed