फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Coldest night of the season in Indore, mercury below 13 degrees for the first time, now icy winds star

Indore: इंदौर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा पहली बार 13 डिग्री के नीचे, अब चलने लगी बर्फीली हवाएं

Mon, 18 Dec 2023 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Dec 2023 07:19 PM IST
सार

आमतौर पर दिसंबर में कड़ाके की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बादलों के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया। पांच और छह दिसंबर को बारिश होने के कारण जरुर तापमान तेजी से लुढ़का था, लेकिन बाद में तापमान फिर बढ़ने लगा था। 

विज्ञापन
Indore: Coldest night of the season in Indore, mercury below 13 degrees for the first time, now icy winds star
इंदौर में अब बढ़ेगी ठंडक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में ठंड अब असर दिखाने लगी है। रविवार रात से ही बर्फीली हवाएं चलने लगी और पारा लुढ़क गया। रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था। अब ठंड का असर धीरे-धीरे ज्यादा नजर आने लगेगा। सोमवार शाम को भी ज्यादा ठंड महसूस की गई।

विज्ञापन

रविवार रात का तापमान 12.6 रहा। इस सीजन में पहली बार पारे ने गोता लगाया है। अभी तक 15 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हो रहा था। दिन के तापमान में भी गिरावट रही। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

विज्ञापन


मौसम में बदलावा उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की वजह से है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिरने लगी है। लगातार मौसम बिगड़ रहा है। बर्फीली हवाएं अब देश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ा रही है। इस हफ्ते ठंड और बढ़ सकती है। इसके बाद रात का पारा दस डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर के बाद बढ़ी ठंड

अामतौर पर दिसंबर में कड़ाके की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बादलों के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया। पांच अौर छह दिसंबर को बारिश होने के कारण जरुर तापमान तेजी से लुढ़का था, लेकिन बाद में तापमान फिर बढ़ने लगा थ। 14 दिसंबर को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

सुबह अकड़ा हुुुआ मिला शरीर, ठंड से मौत की आशंका

बाणगंगा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रेडीमेड कंपनी में काम करता था। वह रात में सोया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। उसका शरीर भी अकड़ा हुअा था। परिजनों का कहना है कि ठंड की वजह से मौत हुई है। डाक्टरों ने बताया कि सभवत: मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed