फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Code of conduct puts brakes on the pace of metro work, trial run difficult till next year

Indore: आचार संहिता में मेट्रो के काम की रफ्तार पर लगा ब्रेक, अगले साल तक ट्रायल रन मुश्किल

Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

सुपर काॅरिडोर के आठ लेन ब्रिज और एमआर-10 ब्रिज रेलवे क्रासिंग पर मेट्रो के ट्रेक आपस में नहीं जुड़ पाए है,क्योकि इस हिस्से में काम के लिए रेल विभाग की अनुमति भी लगती है। अभी तक इस हिस्से में काम ही नहीं हो पाया है। 
 

विज्ञापन
Indore: Code of conduct puts brakes on the pace of metro work, trial run difficult till next year
इंदौर में मेट्रो का काम धीमी गति से। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आचार संहिता लगने से पहले इंदौर में मेट्रो का काम रात-दिन चल रहा था,क्योकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द से जल्द  ट्रायल रन कराना चाहते थे, लेकिन चुनावी माहौल में काम पर ब्रेक लग गया। अब इक्का-दुक्का कर्मचारी ही काम करते नजर आ रहे है। न स्टेशनों पर काम हो रहा है और न भूमिगत हिस्से में निर्माण की हलचल शुरू हुई है। अगले साल गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रायल रन होना है, लेकिन काम की यह गति रही तो ट्रायल रन मुश्किल है।

विज्ञापन

छह किलोमीटर लंबे प्रायरिटी काॅरिडोर के ट्रायल रन के बाद मेट्रो कार्पोरेशन के अफसरों ने कहा था कि उनका फोकस गांधी नगर से रेडिसन होटल तक 17 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण पूरा करने पर होगा,लेकिन विजय नगर चौराहे पर स्टेशन बनाने का काम अधूरा पड़ा है। रेडिसन चौराहे पर क्रेन तो लगा दी गई, लेकिन दोनो सिरों को अभी तक नहीं जोड़ा गया है।

विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर लगेगा समय

सुपर काॅरिडोर के आठ लेन ब्रिज और एमआर-10 ब्रिज रेलवे क्रासिंग पर मेट्रो के ट्रेक आपस में नहीं जुड़ पाए है,क्योकि इस हिस्से में काम के लिए रेल विभाग की अनुमति भी लगती है। अभी तक इस हिस्से में काम ही नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरग्राउंड मेट्रो का काम भी शुरू नहीं

नाथ मंदिर रोड से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड मेट्रो की लाइन बिछाई जाना है। इसके टेंडर भी जारी होना थे, लेकिन आचार संहिता के कारण मामला अटक गया। अंडरग्राउंड रुट का सर्वे पूरा हो चुका है। हाईकोर्ट परिसर में इसके लिए बडा और गहरा गढ्डा खोदा जाएगा। अभी खोदाई कर मिट्टी का परीक्षण किया ज रहा है। इंदौर में 31 किलोमीटर लंबे रुट का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में पीथमपुर और उज्जैन तक मेट्रो का संचालन संभव होगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed