फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CM Yadav wants to maintain administrative hold on Indore, gave indications by making Singh the Police

Indore: इंदौर पर प्रशासनिक पकड़ बरकरार रखना चाहते है सीएम यादव, सिंह को पुलिस कमिश्नर बनाकर दिए संकेत

Wed, 23 Oct 2024 12:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

आईएएस आशीष सिंह भी मुख्यमंत्री की रुचि के चलते इंदौर कलेक्टर बने,क्योकि वे उज्जैन कलेक्टर भी रह चुके थे और अपने गृह जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका काम परखा था। नए पुलिस कमिश्नर उज्जैन रेंज के आईजी थे। उससे पहले भी वे उज्जैन एसपी रह चुके है।

विज्ञापन
Indore: CM Yadav wants to maintain administrative hold on Indore, gave indications by making Singh the Police
सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के महत्वपूर्ण पदों पर बीते 25 सालों से मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसरों के काबिज रहने की परिपाटी रही रही है। दिग्विजय सिंह के शासनकाल में उन्होंने मनोज श्रीवास्तव को इंदौर कलेक्टर बनाया था।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह से लेकर शिवराज सिंह तक के शासनकाल में चली इस परंपरा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने और ज्यादा बेतहर तरीके से आगे बढ़ाया है। इंदौर का प्रभाव उन्होंने खुद अपने पास रखा और अब संतोष सिंह को पुलिस आयुक्त बनाकर यह संकेत दिए कि वे इंदौर पर अपनी प्रशासनिक पकड़ को मजबूत रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


आईएएस आशीष सिंह भी मुख्यमंत्री की रुचि के चलते इंदौर कलेक्टर बने, क्योंकि वे उज्जैन कलेक्टर भी रह चुके थे और अपने गृह जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका काम परखा था। नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह उज्जैन रेंज के आईजी थे। पहले भी वे इंदौर के एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में राजनीतिक दबाव ज्यादा
इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ पाॅलिटिकल पावर सेंटर भी है। इंदौर में दो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट के अलावा सात विधायक, एक सांसद और एक राज्यसभा सदस्य हैं।
मंत्री विजयवर्गीय लगातार इंदौर में ड्रग के अवैध धंधे का मुद्दा उठाते रहे हैं। पिछली बार इंदौर में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने सार्वजनिक रुप से इंदौर में राजस्थान से नशा आने की बात कही थी। मंत्री सिलावट का राजनीतिक दबाव पुलिस अफसरों पर रहता है। 


सख्त छवि के हैं संतोष सिंह
नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की गिनती सख्त छवि के अफसरों में होती है। इंदौर पुलिस कमिश्नर रहते उन्हें राजनेताओं से तालमेल बनाकर तो रखना होगा। इंदौर में पिछले कार्यकाल में कई मामलों में उन्होंने राजनीतिक दबाव को दरकिनार कर भोपाल के अफसरों को विश्वास में लेकर सख्त एक्शन लिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंदौर पुलिस कमिश्नर के रूप में वे कितना कमाल दिखा पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed