फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Climate mission carried out in Indore, 1.5 crore units of electricity saved in 100 days

Indore: इंदौर में चला क्लाइमेट मिशन,100 दिन में बचाई डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली

Fri, 16 May 2025 05:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 May 2025 05:41 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से बारह हजार मेट्रिक टन कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन रुका। दो माह के अभियान में पौने दस करोड़ रुपये की वित्तिय बचत भी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Indore: Climate mission carried out in Indore, 1.5 crore units of electricity saved in 100 days
मिशन क्लाइमेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में स्वच्छता को लेकर पहचान बनाने वाले इंदौर ने जलवायु परिवर्तन में नई लकीर खींची है। 100 दिन के इंदौर क्लाइमेट मिशन में डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली बचाई है। अभियान के तहत नगर निगम और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के प्रो.चेतन सिंह सोलंकी ने शहर में चार लाख से ज्यादा लोगों को ऊर्जा साक्षर बनाया। रहवासी संघों, स्कूल, काॅलेजों में जाकर चौपाल लगाई और जलवायु परिवर्तन के खतरों को और उन्हें कम करने के उपयों को बताया।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से बारह हजार मेट्रिक टन कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन रुका। दो माह के अभियान में पौने दस करोड़ रुपये की वित्तिय बचत भी दर्ज हुई।

विज्ञापन

 

प्रो.सोलंकी ने कहा कि दूसरे देश कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे है, लेकिन इंदौर ने जनभागीदारी से इस मिशन को अंजाम दिया है। जो चार लाख से ज्यादा लोग ऊर्जा साक्षर बने है, उनमे ज्यादातर बच्चे और युवक है। वे बिजली बचत का संस्कार भी अभियान के बहाने सीख गए है, जो जीवनभर के लिए आदत मेें बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 100 दिन के इस अभियान में जलवायु चौपाल लगाई। सौर ऊर्जा चलित बसें चलाई गई। प्रचार प्रसार किया गया। इंदौर ने जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए जो मिसाल बनाई है, वह दूसरे शहरों के लिए भी अनुकरणीय साबित होगी। इस अभियान को जल्दी ही कार्बन क्रेडिट क्लेम के लिए भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed