फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister said- During Mughal period, many big kings hid their sacred thread, Ahilya Mata hoisted

Indore: मुख्यमंत्री बोले- मुगल काल में कई बड़े राजाओं ने जनेऊ छिपाई, अहिल्या माता ने धर्म की ध्वजा फहराई

Fri, 24 Jan 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Jan 2025 09:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपने देश की पहचान मातृ सत्ता के आधार पर है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, लेकिन हम भारत माता की जय करते है। कोई अमेरिका, इंग्लैंड माता नहीं बोलता। इसलिए नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार हमेशा काम करेगी।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister said- During Mughal period, many big kings hid their sacred thread, Ahilya Mata hoisted
मंडलेश्वर में आम सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडलेश्वर में एक आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने 1000 करोड़ रुपये की महेश्वर जानापाव सिंचाई योजना का नाम बदल कर देवी अहिल्या सिंचाई योजना रखने की घोषणा की। उन्होंने देवी अहिल्या को याद करते हुए कहा कि मुगल काल में अच्छे अच्छे राजा जनेऊ छिपाने लगे थे, अपना टिका मिटाने लगे थे, लेकिन अहिल्या बाई ने धर्म की ध्वजा थाम कर मान बढ़ाया। अहिल्या ने निजी कष्टों को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपना जीवन जनता के लिए जिया और सुशासन दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अहिल्या माता ने महिलाओं की सेना बनाई। उन्होंने सैन्य टुकड़ी बनाकर उन्हें बराबरी का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन के बाग, घाट अहिल्या माता ने बनाए। महाकाल महाराज की दूसरे नंबर की सवारी अहिल्या माता के दिए मुखारविंद के नाम पर निकलती है। यह परंपरा उज्जैन में कायम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपने देश की पहचान मातृ सत्ता के आधार पर है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, लेकिन हम भारत माता की जय करते हैं। कोई अमेरिका, इंग्लैंड माता नहीं बोलता, इसलिए नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार हमेशा काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी धार्मिक नगरों में शराबबंदी की घोषणा महेश्वर की धरती पर की है। हमारी सरकार लगातार समाज हितैषी फैसले लेती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इन दिनों रीजनल इंडस्ट्री समिट के माध्यम से उद्योगों के स्थापना की दिशा में बड़ा काम किया है। इससे रोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं को लगभग तीन लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला खरगोन की ओर से वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed