फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – the world is changing its policy due to India's budget.

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- भारत के बजट के कारण दुनिया अपनी नीति बदल रही है

Fri, 06 Feb 2026 04:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Feb 2026 04:13 PM IST
सार

इंदौर में आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया-2026 और ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश को देश का फूड बास्केट बताते हुए  तुअर के बाद अब मसूर और उड़द पर भी बोनस देने की बात कही।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said – the world is changing its policy due to India's budget.
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के आयोजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत दाल उत्पादक और उपभोक्ता वाला देश है। दाल के प्रोटीन की ताकत भारत वाले जानते हैं। शाकाहारी परिवारों में दाल के बजाय किसी और से काम चलाना कठिन हो जाता है। एसोसिएशन ने बताया कि पहले 2300 कारखाने थे, अब 1300 बचे हैं। हमने तुअर से टैक्स हटाया है, अब उद्योगपति कारखाने बढ़ाएं। दूसरे राज्यों के उद्योगपति भी हमारे राज्य में कारखाने लगाएं। दालों के उत्पादन के अलावा मसूर और उड़द का उत्पादन बढ़े, इसलिए सरकार इसमें भी बोनस देगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए हम प्रोत्साहन दे रहे हैं। इंदौर का दौर तो सबसे बेहतर है। इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना की सौगात मिलेगी। इसका फायदा भी उत्पादकों को मिलेगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। सभी को प्रोत्साहन देकर हमारे बजट को पांच साल में डबल करेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे और हम प्रदेश को भी आर्थिक रूप से संपन्न बनाएंगे। भारत ने तमाम देशों के बीच अपनी पहचान बनाई है। भारत गुटनिरपेक्ष नीति अपनाता है। इस नीति में पहले क्या होता था, यह बताने की जरूरत है। गुटनिरपेक्ष नीति के नेता नरेंद्र मोदी हैं। देश के किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। कोई कितना ही टैरिफ लगाए, भारत टस से मस नहीं होता है। भारत अपने किसानों का ध्यान रखता है।

विज्ञापन


 

भारत किसी से प्रभावित नहीं होता है। भारत के बजट से अब दुनिया अपनी नीति बदलती है। मध्य प्रदेश देश में फूड बास्केट बन चुका है। कृषि क्षेत्र में हमारी जीडीपी 39 प्रतिशत है। हमारी सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उद्योगपतियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन



किसी भी प्रकार के नए उद्योग के लिए सरकार जमीन नियमों में सरलीकरण सहित कई सुविधाएं दे रही है। उद्योगपति कारखाने लगाने का मन बनाएं। हमारी सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का शुभारंभ किया। इस आयोजन में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी कंपनियां उत्पादों और तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed