फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Metro will go from the city of Devi Ahilya to the city of Mahakal

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-देवी अहिल्या की नगरी से महाकाल की नगरी तक जाएगी मेट्रो ट्रेन

Sat, 31 May 2025 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 31 May 2025 09:25 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में अलग माहौल बना हुआआ है। महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनकर और माथे पर सिंदूर लगाकर शामिल हुई। इससे पाकिस्तान की नाक कट गई, लेकिन हमारे लिए गौरव का क्षण है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- Metro will go from the city of Devi Ahilya to the city of Mahakal
सीएम ने किया मेट्रो ट्रेन में सफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शनिवार को मेट्रो का संचालन शुरू हुआ। शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे और मेट्रो ट्रेन में मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अहिल्या देवी अच्छी शासक थी। उनका राज सुशासन की एक मिसाल है।

विज्ञापन


यह गौरव की बात है कि उनकी जयंती पर इंदौर में मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण हुआ।अहिल्या माता की जन्म जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है और उस समय यह शुरुआत इंदौर के इतिहास में चार चांद लगाने वाली है इंदौर में पहले बैलगाड़ी, टेंपो चलते थे, लेकिन अब शहरवासी मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल रही है।

विज्ञापन

 

मेट्रोपाॅलिटन सिटी का गौरव मेट्रो ट्रेन बढ़ाएगी। भविष्य में मेट्रो के दूसरे चरणों का भी काम होगा। देवी अहिल्या की नगरी से मेट्रो ट्रेन बाबा महाकाल की नगरी तक जाएगी। मैने इस ट्रेन में सफर किया है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में अलग माहौल बना हुआआ है। महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनकर और माथे पर सिंदूर लगाकर शामिल हुई। इससे पाकिस्तान की नाक कट गई, लेकिन हमारे लिए गौरव का क्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर को आने वाले दिनों में कई और सौगात मिलती रहेगी। मंत्री विजयवर्गीय ने उन्हें मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों की जानकारी दी। एक घंटा इंदौर में रुकने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed