फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said in Indore that Madhu Bhaiya has completely floored the opposition.

Indore: इदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- मधु भैय्या ने विपक्ष को चारों खाने चित करा दिए

Fri, 19 Jun 2026 09:48 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 19 Jun 2026 09:48 PM IST
सार

इंदौर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए विधायक मधु वर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मधु वर्मा ने विपक्ष को ऐसी सीख दी कि वह आज तक संभल नहीं पाया है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said in Indore that Madhu Bhaiya has completely floored the opposition.
इंदौर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। पटवारी को विधानसभा चुनाव में हराने वाले विधायक मधु वर्मा की प्रशंसा करते हुए मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मधु भैय्या ने विपक्ष को ऐसी चौपड़ सिखाई कि अब तक संभल नहीं पाए हैं।

विज्ञापन


मधु भैय्या को देखते ही उन्हें भेरूजी आ जाते हैं। आपको छोड़कर जनता के बीच न जाने क्या-क्या बोलते हैं, लेकिन इधर नहीं आते। उनकी बातों को सुनकर कुर्सियों पर बैठे लोग भी ठहाके लगाने लगे।मुख्यमंत्री मोहन यादव महालक्ष्मी नगर में सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान में इंदौर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार सभी 55 जिलों में विकास के विभिन्न मानकों पर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान एक कलाकार ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed