फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said at Panchkalyan Mahotsav - We made the ideals of Mahavir a part of the

Indore: पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-महावीर के आदर्शों को हमने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया

Fri, 08 Mar 2024 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि -जैन संत तप और साधना करते है और देश व समाज के कल्याण की कामना करते है। भगवान महावीर ने विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said at Panchkalyan Mahotsav - We made the ideals of Mahavir a part of the
पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी नगर में चल रहे जैन समाज के पंच कल्याणक महोत्सव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। सुमति धाम में आयोजित इस महोत्सव में उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने युवा पीढ़ी को भी नई राह दिखाई है। उनके बताए मार्गों पर जैन समाज ने उन्नति की है। मध्य प्रदेश सरकार ने भगवान महावीर के आदर्शों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन

भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री यादव के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। वे एयरपोर्ट से सीधे महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पहले विशुद्ध सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया और उनकी पाद प्रक्षालना की। महाराज ने कुछ देर तक मुख्यमंत्री से चर्चा की और समाज द्वारा कराए जा रहे कामों की जानकारी दी। इस दौरान एक जैन ग्रंथ का विमोचन भी उन्होंने किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि -जैन संत तप और साधना करते है और देश व समाज के कल्याण की कामना करते है। भगवान महावीर ने विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। युवा पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा उनके सिद्धांतों औरआदर्शों पर चले, इस उद्देश्य के साथ हमने स्कूली शिक्षा में भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोगों ने सुमति धाम के आसपास कुछ विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस बारे में उन्होंने मेयर पुष्यमित्र भार्गव से योजना बनाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने दो सफाईमित्रों का सम्मान भी किया। समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, गोलू शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed