फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- After hearing the news of the accident, it was very difficult to slee

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- हादसे की खबर सुनने के बाद नींद बड़ी मुश्किल से आई

Tue, 16 Sep 2025 05:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये हादसा दुखद है। हादसे की खबर मिलने के बाद रात को नींद बड़ी मुश्किल से आई। बड़ा कठिन दौर था। इस हादसे से सबक लेना चाहिए। मंगलवार के सारे कार्यक्रम निरस्त कर मैं घायलों से मिलने इंदौर आया हूं। 

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said- After hearing the news of the accident, it was very difficult to slee
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को इंदौर आए। घायलों से मिलने के बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में बैठक ली और अफसरों को इस तरह की घटना की रोकथाम के निर्देश दिए। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने यातायात उपायुक्त अरविंद तिवारी सहित आठ अधिकारियों व आरक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये हादसा दुखद है। हादसे की खबर मिलने के बाद रात को नींद बड़ी मुश्किल से आई। बड़ा कठिन दौर था। इस हादसे से सबक लेना चाहिए। मंगलवार के सारे कार्यक्रम निरस्त कर मैं घायलों से मिलने इंदौर आया हूं। मृतक के परिवारों को चार-चार लाख रुपये और घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आग की लपटों में घिरे जोशी, लक्ष्मीनारायण को ट्रक ने रौंदा, पुणे का परिवार भी चपेट में आया
जिस ट्रैफिक जवान ने अच्छा काम किया है। उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटना न हो। इसे कैसे रोका जाए। इस पर भी चर्चा हुई है। यादव ने कहा कि मैने अफसरों से कहा है कि वे भीड़ के दबाव का आंकलन करें। जरुरत पड़ने पर एलिवेटेड ब्रिज भी बनाए। इस तरह के हादसे परिवारों को पीढ़ा देते है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed