फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Celebrates Devi Ahilyabai Holkar’s 300th Birth Anniversary with Empowerment Run

Indore News: सैकड़ों महिलाएं निकली सड़क पर, नारी शक्ति देख रोमांचित हुआ शहर

Sun, 25 May 2025 08:54 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 May 2025 08:54 AM IST
सार

Indore News: पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित दौड़ का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Indore Celebrates Devi Ahilyabai Holkar’s 300th Birth Anniversary with Empowerment Run
राजबाड़ा पर एकत्रित नागरिक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सड़कों पर नारी शक्ति और जयघोष के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प। इंदौर में रविवार सुबह सड़कों पर यह दृश्य देखकर गुजरने वाला हर नागरिक ठहर गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं सड़कों पर नारी शक्ति का परिचय देती हुई नजर आईं।
विज्ञापन


Indore News: मोहसिन के दोनों भाई फरार, छात्राओं को देते थे ट्रेनिंग, परिवार की भूमिका जांच रही पुलिस
विज्ञापन


पुण्यश्लोका लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बीजेपी महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह 6 बजे माता अहिल्या को समर्पित महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन किया। शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा से रीगल चौराहे तक ये दौड़ आयोजित हुई, जो की नारी शक्ति और माता अहिल्याबाई की होलकर को समर्पित रही। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, सांसद शंकर लालवानी भी राजवाड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड में रुके लोग, नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया
रविवार सुबह शहर में सामान्यतः ट्रैफिक कम रहता है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने राजवाड़ा से रीगल तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया और जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की। शहरवासियों ने भी नारी शक्ति की इस दौड़ को सलाम किया और किनारे खड़े होकर उत्साहवर्धन किया। 

एक हफ्ते तक होंगे कई आयोजन
भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने बताया कि माता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके लिए शनिवार को कार्यालय पर सभी भाजपा पार्षदों और मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रमों की योजना एवं समन्वय हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगामी सप्ताह में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाना है, जिसकी शुरुआत रविवार को महिला सशक्तिकरण दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुई। 27 मई को चित्रकला प्रतियोगिता, 28 मई को नेटबॉल प्रतियोगिता, 28-29 मई को जनप्रतिनिधि सम्मेलन, 29 मई को श्री योगिनी अहिल्या महानाट्य, 30 मई को भाषण प्रतियोगिता एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट कार्यक्रम, 31 मई को भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसके साथ ही शहर के 85 वार्डों में स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु अभियान चलाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed