फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Case registered against District Congress President and State Congress President's brother, Congress e

Indore: जिला कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज, कांग्रेस ने जताया विरोध

Wed, 28 May 2025 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 May 2025 06:46 PM IST
सार

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों की आवाज को कुचलना चाहती है। मुख्यमंत्री के दबाव में  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के भाईयों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। हमें प्रकरण की प्रति नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
Indore: Case registered against District Congress President and State Congress President's brother, Congress e
दीवार पर चिपकाया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के विवाद में इंदौर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दो भाईयों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसे लेकर राजनीतिक गरमा गई। बुधवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर पहुंचे कार्यकर्ता दर्ज प्रकरण के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए। उनका कहना था कि कांग्रेस का जो नेता सरकार के विरोध में बोल रहा है। उसके खिलाफ झूठे मुकदमे लादे जा रहे है।

विज्ञापन

 

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों की आवाज को कुचलना चाहती है। मुख्यमंत्री के दबाव में  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के भाईयों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। हमें प्रकरण की प्रति नहीं दी जा रही है। तीनों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन



राजनीतिक परिवार को बदनाम करने के लिए यह प्रकरण दर्ज किया गया है। हमारा कहना है कि सरकारें आती जाती हैं। अफसरों को भी समझना चाहिए, वे आंख पर पट्टी बांध कर काम कर रहे है, इस कारण हमने ज्ञापन अफसरों को सौंपने के बजाए दीवार पर चस्पा करना पड़ा। प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री शोभा अेाझा, सुरजीत सिंह चड्ढा, चिंटू चौकसे, संतोष गौतम सहित अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed